पिपरिया विधानसभा क्षेत्र की आभार सभा सम्पन्न

भाजपा सरकार में क्षेत्र ने गढ़े विकास के आयाम : चौधरी दर्शन सिंह

 

पिपरिया विधानसभा की आभार सभा मंगलवार चौराहे पिपरिया में सम्पन्न हुई। क्षेत्र से निर्वाचित विधायक ठाकुर दास नागवंशी ने क्षेत्र की जनता का आभार जताया। सभा की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ राजेन्द्र हरदेनिया ने की इस अवसर पर उपस्थित जनता जनार्दन को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि 22 जनवरी को फिर दीपावली आने वाली है अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जोरदार तैयारियां चल रही हैं। सम्पूर्ण देश में उत्साह का माहौल है। जब भव्य दिव्य मंदिर अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया जाएगा। हमारा देश आत्मनिर्भर हो विश्व का नेतृत्व करे इसके लिए हमको एक संकल्प के साथ आगे बढ़ना होगा। जिसमें हमें समाज के सभी वर्गों को साथ चलना है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार मे गांव गरीब किसानों महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उन्हें मिल रहा है।‌ सभा में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल पिपरिया विधानसभा क्षेत्र विधायक ठाकुर दास नागवंशी पिपरिया नगर पालिका अध्यक्ष नीना नवनीत नागपाल जनपद अध्यक्ष संध्या सिंगारे सांडा अध्यक्ष कमल धूत अरविंद राय पिपरिया मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर पिपरिया ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रशांत रघुवंशी खापरखेड़ा मंडल अध्यक्ष राजा भैया बनखेड़ी मंडल अध्यक्ष रमेश पटेल चांदौन मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं जनता जनार्दन की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *