नमो कबड्डी प्रतियोगिताओ के आयोजन को लेकर प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक सम्पन्न

ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का कार्य करेगा किसान मोर्चा : चौधरी दर्शन सिंह 

लोकसभा चुनाव के पूर्व की तैयारी में जुटा किसान मोर्चा

भाजपा किसान मोर्चा मध्यप्रदेश की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक संपन्न हुई । बैठक में उपस्थित किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी ने सर्वप्रथम मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के लिए किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह का पुष्प माला से स्वागत किया। किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने विधानसभा चुनाव को लेकर आयोजित नमो शिव किसान चौपालों की समीक्षा की । किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने चौपालों के माध्यम से केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के साथ विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण का निभाई । जिसके लिए किसान मोर्चा के पदाधिकारी का किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने आभार व्यक्त किया ।

आगामी कार्य योजना चर्चा करते हुए किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश के संपूर्ण जिलों में नमो कबड्डी प्रतियोगिता की कार्ययोजना तैयारी की । प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर किसान मोर्चा के समस्त जिला अध्यक्षों को कार्यक्रम के संयोजक तय किए गए। श्री चौधरी ने कहा कि कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा तैयार कर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्यालय को सूचित करेंगे। बैठक में भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंसीलाल गुर्जर का कुशल भी कुशल मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा किसान मोर्चा मध्यप्रदेश कबड्डी प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का कार्य करेगा। किसान मोर्चा किसानों के साथ ही जवानों और युवाओं को भी साथ लेकर चलता है। नमो कबड्डी प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को प्रोत्साहन मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *