महिला मोर्चा अभियान चलाकर प्रभावी भूमिका निभाने वाली बहनों को पार्टी से जोड़ें- महेन्द्र सिंह यादव

महिला मोर्चा की कामकाजी बैठक जिला कार्यालय में संपन्न

 

 भोपाल (सुखदेव सिंह अरोड़ा)भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने महिलाओं के लिए अभूतपूर्व कार्य किए है। हमारे पास अपार उपलब्धियां और योजनाएं है। इन उपलब्धियों और योजनाओं को लेकर प्रत्येक बहन तक पहुंचने की जिम्मेदारी महिला मोर्चा की है। महिला मोर्चा अभियान चलाकर समाज में प्रभावी भूमिका निभाने वाली बहनों को पार्टी से जोड़ने का काम करें। यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिला भोपाल प्रभारी महेंद्र सिंह यादव ने भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में महिला मोर्चा की कामकाजी बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक को महिला मोर्चा जिला प्रभारी वंदना परिहार एवं जिला अध्यक्ष वंदना जाचक ने भी संबोधित किया। बैठक में आगामी लाडली लक्ष्मी सम्मेलन को लेकर मंडल स्तर तक कार्यक्रम करने की रूपरेखा बनाई गई। जिला भोपाल प्रभारी महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि महिला मोर्चा संगठन कार्यो के साथ प्रत्येक बूथ पर अलग अलग क्षेत्रों में समाज में विशेष कार्य करने वाली ऐसी प्रतिभावान बहनों को जोडे जो सामाजिक नेतृत्व करती हो। उन्होंने कहा कि संगठन में प्रति क्षण ही प्रशिक्षण है। जब हम संगठन में कार्य करते है तो हर जगह बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव में महिला मोर्चा 51 प्रतिशत वोट शेयर हासिल करने के लिए प्राणपण से जुट जाएं।

महिला मोर्चा जिला प्रभारी वंदना परिहार ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमने उस देश में जन्म लिया है जहां नारी को पूजा जाता है। हमारे देश में नारी का सम्मान ब्रह्मा, विष्णु, महेश से भी बढ़कर है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मा की तरह सृजन करने का कार्य सिर्फ नारी कर सकती है। विष्णु की तरह उसका पालन पोषण करती है और भगवान महेश की तरह बच्चे पर आई विपदा को हर लेती है। परिहार ने कहा कि मातृशक्ति की भूमिका हमेशा निर्णायक रही है। वे जिस तरफ समर्थन करती है उसकी विजय निश्चित है।बैठक में महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सरोज जैन, गुंजन मिश्रा, महामंत्री कामाक्षी विश्वकर्मा, विभा गरूण, मंत्री राजकुमारी शर्मा, लक्ष्मी ग्रोवर, नमिता देशवाली, निधि चौरसिया, राधिका सिंह, अर्चना यादव, ज्योति खरे, अनीता गौर, सीमा सक्सेना, मीडिया प्रभारी मुस्कान हीरानंदानी सहित भोपाल की सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री उपस्थित थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *