कांग्रेस की आदिवासी महिला नेता रही जमुना देवी की जयंती पर कांग्रेसियों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की

भोपाल। मध्य प्रदेश में बुआ जी के नाम से प्रसिद्ध हुई आदिवासी बहुल क्षेत्र की दबंग कांग्रेस की आदिवासी महिला नेत्री रही श्रीमती जमुना देवी की 94 वीं जयंती पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि देते हुए उनका पुण्य स्मरण किया।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन ने बुआ जी के जीवन पर चित्रण डालते हुए बताया कि बुआ जी मध्य भारत राज्य की पहली विधानसभा की सदस्य रही और झाबुआ से संसद सदस्य चुनी गई, वे मध्य प्रदेश में राज्यसभा सदस्य के रूप में भी रही।

बुआ जी अर्जुन सिंह, मोतीलाल बोरा, श्याम चरण शुक्ला के मुख्यमंत्री काल में मंत्री रही और दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्री काल में उन्हें उपमुख्यमंत्री के पद पर नवाजा गया और पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनी।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता एवं कार्यक्रम समन्वयक श्री आनंद तरण ने कार्यक्रम का संचालन कर जमुना देवी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने विपक्ष में रहकर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आदिवासी वर्ग को एक उचित स्थान दिया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री गुरमीत सिंह मंगू, प्रवक्ता स्वदेश शर्मा, फरहाना खान, हिरदेश किरार , अनीस खान गुड्डू, सुबोध जैन, हीरालाल श्रीवास सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *