यह चुनावी समर में विचार का युद्ध: चौधरी दर्शन सिंह

चांदौन में भाजपा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

चांदोन बस स्टैंड पर भाजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह एवं भाजपा प्रत्याशी विधायक ठाकुर दास नागवंशी उपस्थित रहे। उद्घाटन में स्वर्गीय कार्यकर्ताओ को श्रद्धांजली अर्पित की। गांव के गौरव भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने ग्राम वासियों को सम्बोधित करते हुए कहा की एक जमाना था तब गांव के बड़े बड़े घरों में भी बरसात में टपका का डर लगता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कारण आज गांव में गरीब मजदूरों के घर भी पक्के बन गये है। कांग्रेस के शासन में बिजली की ये हालत थी कि जितनी फसल पैदा करते थे उससे ज्यादा जनरेटर के डीजल में जला देते थे। वर्ष 2003 से पहले कांग्रेस सरकार में मध्यप्रदेश बीमारू और पिछड़े राज्य के रूप में जाना जाता था। बीते 20 वर्षों में भाजपा की डबल इंजन सरकार में मध्यप्रदेश ने दुनियाभर में विकास और जनकल्याण की अमिट छाप छोड़ी है। मुझे ये कहने में गर्व होता है कि कृषि क्षेत्र में हमारे अन्नदाताओं के परिश्रम से मध्य प्रदेश ने पंजाब को पछाड़ा है। किसान पुत्र मुख्यमंत्री खेतों के लिए पर्याप्त वोल्टेज के साथ विद्युत प्रदान करते हुए गांव के लिए से 4 घंटे मिलने वाली बिजली को 24 घंटे देने का काम किया है। आने वाले समय में खेत लिए भी 24 घंटे बिजली भाजपा सरकार देगी । आज की परिस्थिति यह है कि हम वर्ष में तीन फसल पैदा कर रहे, जहां एक फसल नही ले पाते थे आज भाजपा सरकार के कारण साल में तीन तीन फसल ले रहे। केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की शिवराज सरकार की जनहितैषी योजनाओं से हमारा मध्य प्रदेश स्वर्णिम प्रदेश के रूप में पहचाना जाता है। रावण माता सीता के छलने साधु का वेश बना के आया था ये कमलनाथ जी के हाथ में है कुछ नही, लेकिन किसानों को झूठ बोलकर ठगने का काम करते है और आगे भी वो यही करने वाले है, गांव गांव सड़क बनाने का काम भाजपा सरकार ने किया आगे भी हर खेत तक सड़क पहुंचाने का काम भाजपा सरकार करेगी, पूरे मध्यप्रदेश में कमल के फूल की लहर है हमारे प्रत्याशी भाई ठाकुर दास नागवंशी जी को चौथी बार विजय दिलाकर कांग्रेस के लिए ताबूत का काम करे । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ उमेद सिंह पटेल संजीव मालानी पंडित कमल किशोर भार्गव गजेंद्र पटेल किसान मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी विवेक अहिरवार चांदौन मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल बनखेड़ी मंडल अध्यक्ष रमेश पटेल किसान मोर्चा चांदौन मंडल अध्यक्ष सुरेश कुशवाहा किसान मोर्चा बनखेड़ी मंडल अध्यक्ष बृजेश कौरव सहित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *