मुख्यमंत्री जी की सहजता अद्भुत है प्रचार रथ से उतर कर मिले भांजी से : दर्शन सिंह

सोहागपुर में आयोजित रोड शो एवं जनसभा में सम्मिलित हुए सीएम 

 

सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल।

आज नर्मदापुरम् जिले के सोहागपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विजयपाल सिंह के समर्थन में आयोजित रैली जनसभा में सम्मिलित हुए। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिवस में आज बड़ी संख्या में नामांकन दाखिल हुए जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने बुधनी विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। जिसके पश्चात सिवनी मालवा और सोहागपुर में जनसभा को संबोधित किया। सोहागपुर में आयोजित रोड शो के दौरान जब स्कूटी वाली बेटी खुशबू ने अपने मामा जी से बात करने की इच्छा जताई, तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रचार रथ से उतरे और भांजी से मिलकर उससे बात की और बिटिया के साथ स्कूटी पर भी सवार हुए। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश विकास के स्वर्णिम पथ पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ नेत्री श्री मति सविता दीवान जी ने भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की । इस मौके पर क्षेत्रीय सांसद राव उदय प्रताप सिंह जी भाजपा जिला अध्यक्ष श्री माधव दास अग्रवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *