सांस्कृतिक महोत्सव के रूप में मनाया दर्शन सिंह का जन्म दिवस

शत प्रतिशत मतदान के लिए बनाई प्रेरक झांकी 

रामलीला मंचन में रावण वध के पश्चात किया विशाल पुतले का दहन 

पुरस्कार वितरण किया पात्रों को सम्मानित

सांस्कृतिक महोत्सव के रूप में मनाया दर्शन सिंह का जन्म दिवस 

सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल।

लोकन्यास श्री राम जानकी मंदिर चांदौन के द्वारा तुलसीकृत रामचरितमानस एवं राधेश्याम के दोहे और चौपाइयों के साथ भव्य रामलीला का मंचन का आयोजन चौधरी चौक चांदौन में किया गया है।

रामलीला मंचन में जय बजरंग रामलीला मंडल के स्थानीय कलाकारों के द्वारा अभिनय किया गया।

श्रीराम और लंकापति रावण की सेनाओं में भीषण युद्ध हुआ। रावण की मृत्यु के बाद सत्य की जीत हुई। जय श्रीराम के जयकारों से परिसर गूंज उठा। रामलीला मंचन में राम और रावण का युद्ध दिखाया गया। विभीषण ने श्रीराम को बताया कि रावण की नाभि में अमृत है। श्रीराम ने नाभि में तीर मारा। रावण द्वारा धर्म उपदेश और रावण वध की आदि की लीला का आकर्षक मंचन हुआ। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में नजदीकी ग्रामों से उमड़े दर्शक, रामलीला में मंगलवार को राम रावण युद्ध में रावण वध के पश्चात विशाल रावण के पुतले का दहन किया गया। रामलीला मंचन में सहभागी समस्त पात्रों को लोकन्यास राम जानकी मंदिर के द्वारा स्मृति चिन्ह श्रीमद् भागवत गीता एवं राम नाम लेखन पुस्तिका भेंट कर पुरस्कृत किया गया । पुरस्कार वितरण के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान को लेकर प्रेरक झांकियां एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संयोजन श्रीमती गीता चौधरी श्रीमती हेमलता पटवा श्रीमती मोनू श्रीवास्तव ने किया। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह का तुलादान कर गांव वालों ने गांव का गौरव दिवस मनाया। ज्ञात हो कि श्री चौधरी का तिथि के अनुसार दशहरे के दिन 14 अक्टूबर 1975 को हुआ। संघर्षशील , किसान मजदूर समाज के निमित्त अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले , शासकीय नौकरी को छोड कर अविवाहित रहते हुए , किसान , मजदूर , ग्रामीण समाज का जागरण करते हुए ,संपूर्ण जीवन दान कर राष्ट्र सेवा करने वाले चौधरी दर्शन सिंह का जन्म दिवस बड़ी धूमधाम के सांस्कृतिक महोत्सव के रूप में मनाया गया।

रामलीला मंडल के निर्देशक नीतिराज पटेल ने बताया कि रामलीला मंचन में राम- दुर्गेश रघुवंशी, लक्ष्मण- शुभम पटेल, सीता- जितेंद्र विश्वकर्मा, हनुमान आदित्य चौधरी रावण नीतिराज सिंह पटेल कुंभकरण परषोत्तम पटेल मेघनाथ हरिओम पटेल जामवंत शंकर लाल सेन दशरथ दीनदयाल विश्वकर्मा मारीच राम सिंह पटेल मंदोदरी ईशांत दुबे सबरी शन्नू कुशवाहा सुग्रीव योगेश विश्वकर्मा एवं सुपनखा संतोष राय ने अभिनय किया। संचालन हेमंत शर्मा, मंच संयोजन मुन्नालाल वर्मा, संगीत संजय पटेल आधार सेन- श्रंगार रूम की व्यवस्थाएं शिवम चौधरी एवं माइक में शिशुपाल चौधरी सेवाएं दी।कार्यक्रम में अखिल भारतीय किरार छत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात कुमार चौधरी , वरिष्ठ समाजसेवी चौधरी प्रणबीर सिंह चौधरी चंद्रभान सिंह किरार समाज जिला अध्यक्ष भगवत पटेल राज्य अध्यापक संघ जिला अध्यक्ष उमेश ठाकुर, राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ नरसिंहपुर जिला उपाध्यक्ष रामनाथ पटेल राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ संभाग उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पटेल गोपाल चौधरी सुरेंद्र चौधरी भीकम चौधरी हेमराज पटेल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों की उपस्थिति रहीं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *