ऐतिहासिक है मुख्यमंत्री जी का वर्चुअली लोकार्पण एवं शिलान्यास : दर्शन सिंह

प्रदेश में आचार संहिता लगने के पूर्व शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअली रूप से 53 हजार करोड़ रुपए के कामों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक ही दिन में 14 हजार से ज्यादा कामों का लोकार्पण और शिलान्यास किया है।यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविंद्र भवन से इन कामों का राज्य स्तरीय वर्चुअल लोकार्पण और भूमिपूजन किया। जिसके पश्चात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में सिंगल क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहनों के खाते में गैस रिफिल योजना के 219 करोड़ रुपए के अनुदान की राशि का अंतरण किया। 36 लाख महिलाओं के खाते में राशि डाली गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हमेशा गांव गरीब किसानों महिलाओं की चिंता की है। चौधरी ने कहा कि प्रदेश में कभी केवल साढ़े सात लाख हेक्टेयर जमीन में सिंचाई होती थी। आज भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली शिवराज सिंह चौहान जी की सरकार के कार्यकाल में 7 लाख हेक्टेयर से 47 लाख हेक्टेयर तक प्रदेश में सिंचाई का रकबा पहुंचा है। और आगे 65 लाख हेक्टेयर जमीन पर सिंचाई की योजनाओं पर काम किया जा रहा है। जिससे किसान की एक-एक इंच जमीन सिंचित होगी। आज मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न विकास कार्यों के साथ विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं का भी वर्चुअल रूप से भूमि पूजन किया है। मुख्यमंत्री जी के द्वारा वर्चुअली रूप से 53 हजार करोड़ रुपए के कामों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाना हम प्रदेश वासियों के लिए गर्व एवं गौरव की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *