श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ में पहुंचे किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

बनखेड़ी समीपस्थ ग्राम धारपुरा में जयंती किशोरी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ कथा चल रही है कथा के षष्ठम दिवस पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर कथा श्रवण किया । अवसर पर कथा वाचक कमल किशोर भार्गव नीतिराज पटेल सहित श्रेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। कथा में भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया गया। किस तरह से उन्होंने अपने लोगों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी एक उंगली पर उठा लिया। जिसके पश्चात रुक्मणी विवाह प्रसंग पर कथा सुनाई । इस दौरान उपस्थित भक्तों ने भक्ति भाव से कथा का श्रवण किया। कथा में श्रद्धालु भजनों पर नृत्य किया । जिसके पश्चात चौधरी चौक चांदौन में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ में पहुंचकर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह एवं कथा वाचक कमल किशोर भार्गव ने कथा को श्रवण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *