किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह की मध्यस्थता में किसान मित्रों की बनी सहमति

भारतीय किसान मित्र दीदी मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन 

सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल।

भारतीय किसान मित्र / दीदी मजदूर संघ मध्यप्रदेश (सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ म.प्र.) द्वारा भारत माता चौराहा भोपाल में बहाली को लेकर प्रदर्शन किया। जिसमें भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने पहुंचकर उपस्थित किसान मित्र / दीदीयों से संवाद किया। चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार एवं प्रदेश के यशस्वी किसान हितैषी मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान जी एवं मप्र सरकार के कृषि मंत्री माननीय कमल पटेल जी की सदभावनाएँ आपके साथ है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के किसानों की दशा और दिशा बदलने के उद्देश्य से 15 वर्ष पूर्व कृषि विभाग की आत्मा परियोजना में किसान मित्र / दीदी की नियुक्ति की थी। आपने राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने एवं क्रियान्वित करने में महती भूमिका निभाई है । कांग्रेस सरकार ने लगभग 27 हजार किसान मित्र / दीदी को उनके कार्य से पृथक कर दिया था। जिससे 27 हजार परिवारों को निराशा एवं आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।चौधरी ने उपस्थित किसान मित्र / दीदीयों को आश्वस्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री जी से ब्रजराज इंडोतिया के नेतृत्व में भारतीय किसान मित्र / दीदी मजदूर संघ मध्यप्रदेश के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर आपकी समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *