मुख्यमंत्री जी ने की कृषि मित्र योजना प्रारंभ : चौधरी दर्शन सिंह

पिपरिया पहुंची भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा

भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा नर्मदापुरम् जिले सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र से पिपरिया पहुंची। जन आर्शीवाद यात्रा में उपस्थित जनता जनार्दन से संवाद करते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि जीरो प्रतिशत ब्याज पर किसानों को कर्ज, सिंचाई की व्यवस्था 47 लाख हेक्टेयर, किसान सम्मान निधि के रूप में 6000 रुपये केंद्र सरकार तो 6000 रुपये राज्य सरकार और अब कृषक मित्र योजना भाजपा सरकार ने किसानों का साथ देने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी। किसानों के हितों को पूरा करना भारतीय जनता पार्टी की सरकार की प्राथमिकता है। देश में मोदी जी एवं मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह जी चौहान द्वारा गांव गरीब किसानों महिलाओं एवं युवाओं सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण हेतु कार्य किया , मध्यप्रदेश आज विकास की दिशा में तेज रफ्तार से बढ़ रहा हैं , यदि हम पहले के मध्यप्रदेश को याद करें तो मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य के नाम से जाना जाता था परंतु भाजपा सरकार के द्वारा आज मध्यप्रदेश सम्रद्ध हैं । भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में जनता जनार्दन का अभूतपूर्व साथ प्राप्त हो रहा हैं।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश के औद्योगिक नीति और निवेश संवर्धन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगाँव यात्रा के प्रभारी किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल विधायक ठाकुरदास नागवंशी विधायक विजयपाल सिंह महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया भारत सिंह राजपूत ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *