जीवन का मिशन ही जनता की जिंदगी को बेहतर बनाना : मुख्यमंत्री

बासौदा पहुंची भाजपा की जन आर्शीवाद यात्रा 

सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल।

विदिशा जिले के बासौदा में भारतीय जनता पार्टी की जन आर्शीवाद यात्रा पहुंची। यात्रा में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान गंजबासौदा पहुंचे जहां क्षेत्र की जनता ने बड़े ही उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। रोड शो में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, बासौदा विधायक लीना जैन, किसान मोर्चा प्रदेश चौधरी दर्शन सिंह रथ पर सवार थे। बासौदा क्षेत्र जन आशीर्वाद यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ, मुख्यमंत्री के रोड शो पर लोगों ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। रोड शो के बाद जन आशीर्वाद यात्रा में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री जी ने जनता जनार्दन से संवाद करते हुए कहा कि जिन किसान भाइयों को खेतों तक बिजली ले जाने के लिए ट्रांसफार्मर लगवाना है, उन्हें अनुदान पर ट्रांसफार्मर दिया जाएगा। एक महीना बारिश नहीं हुई, तो फसलें सूखने लगीं हमने भगवान महाकाल के मंदिर में पहुंच कर वर्षा के लिए पूजा-अर्चना की, तो ऐसी वर्षा हुई कि सभी ताल-तलैया, तालाब भर गये। फिर भी किसी की फसल खराब हो गयी हो, तो चिंता मत करना; सर्वे करवा कर शीघ्र राहत की राशि दी जाएगी। लाड़ली बहनों और उज्ज्वला योजना की हितग्राही बहनों को रसोई गैस 450 रुपये में ही मिलेगी। जनता की जिंदगी को बेहतर बनाना मेरी जिंदगी का मिशन है।कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश सरकार में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह बासौदा विधायक लीना जैन, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यालय मंत्री प्रयागराज रघुवंशी, भाजपा विदिशा जिला अध्यक्ष राकेश जादौन सहित समस्त जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु , माताएं बहने एवं किसान बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *