किसान मोर्चा सोशल मीडिया राष्ट्रीय बैठक में मध्यप्रदेश की सराहना

भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सम्मिलित सभी प्रदेशों के सोशल मीडिया पदाधिकारियों से आने वाले चुनावों में सोशल मीडिया की भूमिका को लेकर चार सत्रों में विस्तृत जानकारी दी गई।

जिसमें भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने बैठक की प्रस्तावना को रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। द्वितीय सत्र में राजेंद्र भारद्वाज ने किसान मोर्चा की वेबसाइट ट्विटर एवं फेसबुक पेज इंस्टाग्राम की जानकारी दी। तृतीय क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर प्रीति गांधी ने लाभार्थियों के वीडियो बनाने एवं उनका सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर जोर दिया।चतुर्थ सत्र में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय शोषण मीडिया प्रभारी अमित मालवीय ने सोशल मीडिया के माध्यम से किसानों के जोड़ने के तरीके बताए।समापन सत्र में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष जी ने संगठनात्मक चर्चा करते हुए प्रवास पर जोर दिया। एवं पार्टी की गतिविधियां मंडल स्तर तक पहुंचाने के दिशा निर्देश दिये ।

बैठक में केंद्र सरकार की योजनाओं के साथ मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसान हित में किए जा रहे हैं कार्यों की जानकारी दी जिसमें प्रमुख रूप से मध्यप्रदेश के 80 लाख+ किसानों को अब प्रतिवर्ष 12,000 की सम्मान निधि देने। प्रदेश के 11.19 लाख किसानों का 22,123 करोड़ का ब्याज माफ किये जाने। फसल ऋण पर ब्याज की दर को 15% से घटाकर 0% किया। फसल बीमा योजना से बीते 3 वर्ष में ₹20,000 करोड़ के 1.43 करोड़ दावों का भुगतान हुआ। प्राकृतिक आपदाओं में किसानों को दी 24,000 करोड़ की आर्थिक सहयता की जानकारी दी। साथ ही किसान मोर्चा मध्यप्रदेश द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *