किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक सम्पन्न

सदस्यता अभियान को लेकर बनाई कार्ययोजना 

किसान मोर्चा से सबसे व्यापक मोर्चा : नरेंद्र सिंह तोमर 

सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक गुरुवार को भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह जी तोमर एवं भाजपा सदस्यता प्रभारी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रजनीश जी अग्रवाल की विशिष्ट अतिथि के रूप से उपस्थिति रही। मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने की। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जी ने कहा कि किसान मोर्चा इस वर्चुअल बैठक से आप सभी को संबोधित करते हुए बहुत ही प्रसन्नता महसूस कर रहा हूं, 11 लाख कार्यकर्ता जोड़ने का लक्ष्य पूरा करने के लिए योजना बनाकर क्रियान्वित करना बेहद आवश्यक है। वर्तमान किसान मोर्चा प्रदेश में बहुत ही सिद्धत सफलता के साथ कार्य कर रहा है। प्रदेश नेतृत्व के साथ केंद्रीय नेतृत्व से मिले कार्यक्रम को भी सफलतापूर्वक करने से कार्य कर रहा है। देश में जनसंख्या की दृष्टि से 60% से अधिक आबादी किसानों की है। एवं 90 फीसदी से ज्यादा जनसंख्या ग्राम संबंधित है किसान मोर्चा से व्यापक कोई भी अन्य मोर्चा नहीं है इसका लाभ पार्टी को अच्छे काम के माध्यम से मिले, किसान मोर्चा अपने सक्रियता के साथ में इस अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण करेगा ऐसी मुझे आशा और विश्वास है, जो की पार्टी के लिए भी लाभप्रद होगा । किसान एवं कृषि का भला करने वाली हमारी विचारधारा है। 2014 तक देश का कृषि बजट 23 हजार करोड़ हुआ करता था । आज 1लाख 25 हजार करोड़ देश का कृषि बजट है पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से 10 करोड़ से अधिक किसानों को 2लाख 61 हजार करोड रुपए दिए गए हैं, पीएम किसान सम्मान निधि योजना पूरी पारदर्शिता के साथ लोकहित करने वाली योजना है, इस योजना पर किसी प्रकार का प्रश्न चिन्ह आज तक नहीं लगा है फसल बीमा योजना का हित लाभ के अन्तर्गत 29 हजार करोड़ की प्रीमियम जमा हुई जिसे हमने 1 लाख 41हजार करोड़ रुपए किसानों को मुआवजा के रुप में दिया है। श्रद्धेय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड योजना का आरंभ में किया गया। पहले वह तीन से चार हजार करोड़ रुपए किसानों को मिल पाता था। आज 20 लाख करोड़ का मूल्य केवल किसानों के पास जाता है। 0% ब्याज पर ही किसानों को आज मध्य प्रदेश में कर्ज मिल रहा है किसानी की बात करते थे तब पंजाब और हरियाणा का नाम अग्रणी आता था, आज मध्य प्रदेश ने पंजाब हरियाणा को पछाड़कर कृषि में अपना सर्वोच्च स्थान बनाया है। पहले मध्य प्रदेश में सिंचाई का रकबा 6 लाख हेक्टेयर हुआ करता था आज 46 लाख हेक्टेयर सिंचाई का रकबा है आगे हम इसे 65 लाख देर तक लेकर जाएंगे गांव में बिजली की उपलब्धता एक बहुत बड़ी समस्या थी आज पूरे प्रदेश में समस्त ग्रामों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध है तथा साथ ही साथ किसानों को भी 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लिए मोदी सरकार संकल्पित है आज हम चुनाव की बेला में आ चुके हैं हम हमारी योजनाओं को जन-जन तक लेकर जाएं इसके लिए संगठन एवं सत्ता की ओर से विधानसभा सम्मेलन, जन आशीर्वाद यात्रा, सदस्यता अभियान जैसे सभी प्रकार के कार्यक्रम संचालित किया जा रहे हैं किसान मोर्चा की इसमें महती भूमिका एवं जवाबदारी है किसान मोर्चा को चाहिए कि वह गांव-गांव में योजना बनाकर प्रत्येक घर-घर तक इस व्यवस्था योजनाओं को फैलाएं।

प्रदेश उपाध्यक्ष एवम् कार्यक्रम प्रभारी श्री रजनीश अग्रवाल ने कहा मध्यप्रदेश के किसान मोर्चे को गौरव गाथा केवल प्रदेश ही नहीं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंची है ।‌ कार्यकर्ता का जुड़ने का माध्यम सरकार की योजनाएं, किसी व्यक्ति या नेता का प्रभाव, संगठन के विचारधारा कुछ भी हो सकता है लेकिन अंतत वह भाजपा का ही सदस्य कहलाएगा। सदस्यता के लिए सभी को 7000230230 नंबर पर कॉल करवा कर अधिक से अधिक सदस्यता करवाने का काम करना है आज हमारे बूथ डिजिटिलाइजेशन के माध्यम से डिजिटल हो चुके हैं। 26 तारीख को सुबह 10:00 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी एवं प्रदेश के अध्यक्ष माननीय वीडी शर्मा जी इस अभियान को गति प्रदान करेंगे 27 को मन की बात हर बूथ स्तर पर सुनी जानी चाहिए जहां पर कुछ में कार्यक्रम नहीं हो रहे हैं आप वहां पहुंचे और स्वयं नेतृत्व करके मन की बात कार्यक्रम का संचालन करवाए आज ही आज सभी जिलों की वर्चुअल बैठक संपन्न हो और इसकी रिपोर्टिंग प्रदेश कार्यालय को की जाए सभी विधानसभा प्रभारी के माध्यम से आप चाहे तो सदस्य अभियान की सहायता ले सकते हैं, सोशल मीडिया पर आप सभी सदस्यता अभियान की जानकारी पोस्ट करेंगे, ऐसी आशा है।

किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने‌ सदस्यता अभियान को लेकर किसान मोर्चा की ओर से किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री पदम सिंह को सदस्यता प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी । श्री चौधरी ने कहा कि किसान मोर्चा के द्वारा आयोजित नमो शिव किसान चौपालों में मोबाइल से मिस्ड कॉल दिलवाकर भाजपा का सदस्य बनाना है। इसके पश्चात केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताना है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बंद की गई किसान हितैषी योजनाओं की चर्चा करते हुए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाकर अधिक सदस्य बनाकर पार्टी को और अधिक मजबूत करना है। 11 लाख सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य लेकर किसान मोर्चा कार्य कर रहा है। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *