ग्राम भौंरी से किसान मोर्चा ने निकाली विशाल ट्रैक्टर तिरंगा रैली

फंदा में हुआ किसान सम्मेलन का आयोजन

 

किसान मोर्चा करेगा गांव गांव नमो शिव किसान चौपाल का आयोजन

हम विकास चाहते हैं इसलिए हमारा वोट भाजपा को : दर्शन

‘मेरी माटी- मेरा देश’ विशेष अभियान के अंतर्गत भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा भोपाल में ग्राम भौंरी से बैरागढ़ होते हुए फंदा तक विशाल ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि ग्रुप में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह की उपस्थिति रही। आयोजन किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा के कुशल संयोजन में आयोजित किया गया। इस भव्य ट्रेक्टर तिरंगा रैली‌ में बड़ी संख्या में किसान बंधुओ ने ट्रैक्टरों में तिरंगा लगा कर जय जवान जय किसान वंदे मातरम के नारे लगाते हुए भाग लिया । जिसमें किसानों का उत्साह काबिले तारीफ रहा । फंदा में सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ भगवान बलराम एवं दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया । कार्यक्रम की प्रस्तावना किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा ने रखी ।

इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने उपस्थित किसान बंधुओ से संवाद करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पांच सूत्री कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा इस विशाल ट्रैक्टर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया । मेरी माटी मेरे देश कार्यक्रम के अंतर्गत देश की एकता अखंडता बनाए रखने के लिए देश के वीर शहीद स्वतंत्रता सेनानियों को पंचायत स्तर पर चिह्नित कर विशेष स्थानों को अंकित किया जा रहा है। इस अवसर पर उपस्थित किसान वनों से सम्मानित करते हुए चौधरी दर्शन सिंह ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। श्री चौधरी ने कहा आज किसानों की मेहनत एवं मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश बीमारू राज्य से विकसित राज्य बना, मध्यप्रदेश ने देश में मोस्ट इमर्जिंग स्टेट इन एग्रीकल्चर का खिताब भी जीता श्री चौधरी ने किसान मोर्चा के पदाधिकारियों से आव्हान किया कि गांव गांव जाकर नमो शिव किसान चौपाल का आयोजन करे, जनता के बीच में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ले जायें और लोगों को भाजपा के विचार से जोड़े । साथ ही कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम से किसानों को बचाये। प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 179 विधानसभा सीट ग्रामीण क्षेत्र से आती हैं। जिनमें हमें विशेष मेहनत करना है। आज जनता जनार्दन और कार्यकर्ताओ के अभूतपूर्व उत्साह को देख कर हम पूरे भरोसे के साथ कह सकते है की 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है । कार्यक्रम में किसान मोर्चा के द्वारा अपने-अपने ट्रैक्टरों में राष्ट्रीय ध्वज लगाकर वंदे मातरम के नारे लगाते हुए रैली का आयोजन किया गया। इसके धरती माता का पूजन कर वसुधा वंदना की गई । देश के अमर शहीदों को याद कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वीरों का वंदन किया गया। पश्चात सामूहिक राष्ट्रगान गाया गया।

 

इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी विवेक अहिरवार, किसान मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी बृजेश तिवारी, किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य विपिन नायक, किसान मोर्चा प्रदेश कर समिति सदस्य कमल मीणा सहित किसान मोर्चा जिला एवं मण्डल पदाधिकारी एवं किसान बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *