सिवनी मालवा में किसान मोर्चा ने निकाली विशाल ट्रैक्टर तिरंगा रैली

गांव गांव नमो शिव किसान चौपाल का किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने किया आह्वान

हमारी विचारधारा राष्ट्र की उन्नति के साथ किसानों की प्रगति के लिए दृढ़ संकल्पित : दर्शन  

सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नर्मदापुरम के द्वारा सिवनी मालवा में‌ देश के 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर ‘मेरी माटी- मेरा देश’ विशेष अभियान के अंतर्गत विशाल ट्रैक्टर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह उपस्थित रहे । आयोजित भव्य ट्रेक्टर तिरंगा रैली में बड़ी संख्या में किसान बंधुओं ने अपने बैल गाड़ी एवं ट्रैक्टर में झंडे लगाकर रैली में भाग लिया। ट्रैक्टर रैली कृषि उपज मंडी पहुंची जहां पर विशाल सभा का आयोजन किया गया। सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ भगवान बलराम एवं दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया । कार्यक्रम की प्रस्तावना किसान मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र सिंह राजपूत ने रखी । इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह क्षेत्रीय विधायक प्रेम शंकर वर्मा सहित उपस्थित लोगों ने अमर शहीदों के बलिदानों को याद करते हुए राष्ट्र के गुमनाम वीरों एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की ।

इस मौके पर उपस्थित किसानों से संवाद करते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। श्री चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचार आधारित पार्टी है इस पार्टी को खड़ा करने के लिए हमारे कई पितृ पुरुषों ने अपना बलिदान दिया है। जनसंघ के समय से ही हमारे विचारधारा राष्ट्रीय उन्नति प्रगति और सशक्त राष्ट्र के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। आज किसानों की मेहनत एवं मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश बीमारू राज्य से विकसित राज्य बना, मध्यप्रदेश ने देश में मोस्ट इमर्जिंग स्टेट इन एग्रीकल्चर का खिताब भी जीता साथ ही साथ सात बार मध्यप्रदेश ने कृषि कर्मण पुरुष्कार जीते हैं।

चौधरी ने किसान मोर्चा के पदाधिकारियों से आव्हान किया कि गांव गांव जाकर नमो शिव किसान चौपाल का आयोजन करे, जनता के बीच में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ले जायें और लोगों को भाजपा के विचार से जोड़े । साथ ही कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम से किसानों को बचाये। प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 179 विधानसभा सीट ग्रामीण क्षेत्र से आती हैं। उनमें से एक हमारा सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र भी है। जिनमें हमें विशेष महनत करना है। आज जनता जनार्दन और कार्यकर्ताओ के अभूतपूर्व उत्साह को देख कर हम पूरे भरोसे के साथ कह सकते है की 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है ।

इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह क्षेत्रीय विधायक श्री प्रेमशंकर जी वर्मा भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भगवान सिंह मीणा भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री योगेंद्र सिंह राजपूत शंभू भाटी, प्रदेश कार्यसमीति सदस्य संतोष पारीक, प्रदेश कार्यसमीति सदस्य किसान मोर्चा मुकेश राय, जनपद पंचायत अध्यक्ष नर्मदापुरम भूपेश, ट्रैक्टर रैली संयोजक यशवंत पटेल, प्रदेश मिडिया प्रभारी किसान मोर्चा विवेक अहिरवार सहित क्षेत्र के वरिष्ठ जनों की गरिमा में उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *