कांग्रेस ने किसानों को डिफाल्टर किया जिनका ब्याज शिवराज सरकार ने चुकाया : चौधरी दर्शन सिंह

ग्यारसपुर में हुआ नमो शिव किसान चौपाल का आयोजन

प्रदेश अध्यक्ष ने बताई केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाएं

सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल।ग्यारसपुर में भाजपा किसान मोर्चा ने नमो शिव किसान चौपाल का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह उपस्थित रहे। चौपाल में किसानों से संवाद करते हुए किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सरकार, किसानों की सरकार है। जो किसानों के सपनों को पूरा करने के संकल्पों के साथ लोक कल्याण की यह यात्रा निरंतर जारी रखें हुए है । जिसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के 6 हजार रुपये मिलाकर किसानों को 12 हजार रुपये की सालाना सहायता दी जा रही है । किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। विगत 3 वर्षों में 49 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कृषि ऋण वितरित ।

फसल क्षति की राहत राशि बांटने में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हैं मध्यप्रदेश। पिछले तीन वर्षों में 4 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राहत राशि प्रदान की गई। सिंचाई प्रबंधन में जल का बेहतर उपयोग करने के मामले में मध्यप्रदेश, देश में पहले स्थान पर। सिंचाई क्षमता 45 लाख हेक्टेयर से अधिक, 2025 तक 65 लाख हेक्टेयर करने का लक्ष्य लेकर कार्य किया जा रहा है। यह बात किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कही। प्रदेश में किसानों के हित में पार्टी की सरकारों द्वारा जो योजनाएं चलाई गई है, उसके बारे में हर किसान को अवगत कराया। कांग्रेस ने किसान कर्ज माफी की वादा खिलाफी की है। इस झूठ की वजह से कितने किसान डिफाल्टर हुए थे, जिनका ब्याज शिवराज सरकार ने चुकाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *