केंद्रीय कृषि मंत्री से किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने की मुलाकात

सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल।

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने मुलाकात कर मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक की महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी के लिए नरेंद्र सिंह जी तोमर को किसान मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने किसान मोर्चा मध्यप्रदेश के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रस्तावित कार्य योजना के विषय में प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक को विस्तृत जानकारी दी। चौधरी ने बताया कि किसान मोर्चा मध्यप्रदेश के द्वारा प्रदेश,जिला,मंडल कार्यसमिति एवं कार्यकारिणी के गठन के साथ गांव-गांव किसान मोर्चा का विस्तार करते हुए अब तक 20275 गांव में ग्राम संयोजक एवं सह संयोजक नियुक्त कर दिए गए हैं । चुनाव की दृष्टि से प्रदेश में किसान मोर्चा के बहुआयामी विस्तार के साथ किसानों की वोटों को भाजपा के पक्ष में लाने की दृष्टि से कुछ लक्ष्य लिए हैं जिनमें विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले 179 विधानसभा क्षेत्रों (जहां किसानों के वोट निर्णायक होते हैं ) पर किसानों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का कार्य किया जा रहा हैं । नमो-शिव किसान चौपाल पखवाड़ा के अंतर्गत प्रदेश की 179 सीटें एवं 49500 ग्रामीण बूथ पर ग्राम चौपालों का आयोजन किया जाएगा । इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा प्रदेश कार्यालय मंत्री प्रयागराज रघुवंशी प्रदेश मीडिया प्रभारी विवेक अहिरवार प्रमोद चौधरी रामकुमार पटेल की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *