मऊगंज हनुमना माइक्रो एरिगेशन यदि कोई देगा तो भाजपा सरकार : चौधरी दर्शन सिंह


मऊगंज विधानसभा क्षेत्र के हनुमना हर्दी मऊगंज में सम्पन्न हुए किसान सम्मेलन

सुखदेव सिंह अरोड़ा भोपाल/रीवा। मऊगंज विधानसभा क्षेत्र शाहपुर, हर्दी और हनुमना मंडल में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा किसान सम्मेलन आयोजित किये गये । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह उपस्थित रहे । किसान सम्मेलनों की अध्यक्षता मऊगंज विधानसभा क्षेत्र के य विधायक प्रदीप पटेल ( राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त ) के द्वारा की गई।

इस अवसर पर किसानों के लिए चलाई जा रही केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी। किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक प्रदीप पटेल ने कहा कि अंग्रेजों के शासन काल में किसानों मजदूरों गरीबों सभी का शोषण व्यापक रूप में किया जाता था लेकिन जब देश आजाद हुआ तो संविधान बना और संविधान के आधार पर देश का चलना सुनिश्चित हुआ । संविधान में किसान मजदूर गरीब महिला सभी के कल्याण की गारंटी दी गई लेकिन संविधान और उसमे निहित नियम और लाभों को कांग्रेस सरकारों ने सही तरीके से जमीन तक नहीं उतारा जिससे सभी का विकास रुक गया तथा जिस गति से विकास होना था वह नहीं हुआ। जब से भाजपा की सरकार मध्यप्रदेश में बनी है और किसान पुत्र शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने हैं एवं देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बने हैं तब से प्रत्येक नागरिक को उसके अधिकारों की जानकारी भी हुई और वह उनका भरपूर लाभ भी उठा पा रहा है जिससे प्रदेश बीमारू से विकसित राज्य की ओर अग्रसर बढ़ रहा है।

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने संबोधित करते हुए कहा की मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान के द्वारा प्रदेश में निरंतर सिंचित भूमि का रकबा बढ़ रहा है जिसमें मऊगंज और हनुमना के पहाड़ी क्षेत्रों के गांवों की कृषि भूमि को मऊगंज हनुमना माइक्रो एरिगेशन प्रोजेक्ट के माध्यम से पानी मिलने वाला है । और इसके लिए आवश्यक है प्रदेश में और केंद्र में भाजपा की सरकार होना । जिससे हमारे खेतों को पानी मिल सके । हमारे क्षेत्र के विधायक प्रदीप पटेल एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विकास पुरुष हैं जिन्होंने इस क्षेत्र को पीने के लिए पानी उपलब्ध कराया । आगे भी कोई खेतों के लिए पानी उपलब्ध करा सकता है तो वह शिवराज सिंह चौहान और भाजपा की सरकार है। जब माननीय मुख्यमंत्री जी से विधायक श्री प्रदीप पटेल के द्वारा आग्रह किया गया है। मऊगंज हनुमना माइक्रो एरिगेशन प्रोजेक्ट की डीपीआर बन चुकी है। आगे इस परियोजना पर काम होना है शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश की 7 लाख हैक्टेयर भूमि से 45 लाख हैक्टेयर भूमि सिंचित की है, इसलिए आपसे आग्रह है कि क्षेत्र के विकास के लिए आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से विजई बनाने का कार्य करें तथा विकास की अविराम इबारत लिखें। गांव, गरीब, मजदूर, महिला , बच्चे, सभी वर्गों के लिए भाजपा सरकारों ने काम किया है, कांग्रेस ने अपने शासन काल में किसानों की तुली तुलायी धान वापस करने का काम किया था, लेकिन किसान पुत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने किसानों की फसल का एक एक दाना खरीदा, नुकसानी में मुआवजा दिया, बीमा भी दिया, समर्थन मूल्य पर फसल भी खरीदी। क्या बात किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने सम्मेलन में उपस्थित किसान बंधुओं को संबोधित करते हुए कही।इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुष्पराज सिंह , भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रशांत पाठक, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दीदी संतोष सिंह सिसौदिया, किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति किसान बंधुओं की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *