संत रविदास जी के मंदिर निर्माण के लिए राजधानी में निकली यात्रा- सुमित पचौरी

समरसता यात्रा प्रदेश के 5 अलग-अलग स्थानों से यात्रा प्रारंभ होकर सागर पहुंचेगी

सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा ने आज उत्तर विधानसभा के नारियल खेड़ा गुरुनानक मंडल वार्ड क्रमांक 12 संत रविदास मंदिर में पूजन अर्चन कर प्रबुद्धजनों का सम्मान किया एवं संत रविदास मंदिर निर्माण यात्रा में शामिल हुए। यह समरसता यात्रा प्रदेश के 5 अलग-अलग स्थानों से यात्रा प्रारंभ होकर सागर पहुंचेगी। सागर में 100 करोड़ की लागात से संत रविदास जी महाराज के मंदिर निर्माण का निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार भी माना।इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष मनोज राठौर, अभय पंडित, राजेन्द्र गुप्ता,मंडल अध्यक्ष राकेश कुकरेजा पार्षद देवेंद्र भार्गव शैलेश साहू, महेश मकवाना, हरिओम असॉरी, अतुल गेघट, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता यात्रा में उपस्थित रहे।

मंगलवार को प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता एवं जिला प्रभारी महेन्द्र यादव दक्षिण पश्चिम विधानसभा के नया बसेरा के संत रविदास मंदिर से पूजन अर्चन कर घर घर से मिट्टी एवं जल संग्रहित कर समरसता जनजागरण यात्रा में शामिल हुए।

इस अवसर पर जिला प्रभारी महेंद्र सिंह यादव,माटीकला बोर्ड अध्यक्ष रामदयाल प्रजापति, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, जिला उपाध्यक्ष एवं यात्रा के जिला प्रभारी शंकर मकोरिया, विधानसभा विस्तारक भूषण वर्मा, जिला कार्यालय प्रभारी राजू अनेजा, जिला मंत्री कीर्ति गुप्ता, पार्षद आरती राजू अनेजा, पार्षद बृजला सचान, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष हरिओम आसेरी, विधानसभा यात्रा संयोजक राकेश जैन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *