बाँध बनने से किसानों की खेती के लिए जल की समस्या होगी समाप्त : दर्शन सिंह

मुख्यमंत्री करेंगे चिनकी, गंजाल, दूधी सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन

सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल।विधानसभा में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर कृषि क्षेत्र के विकास कार्यों एवं किसान मोर्चा की आगामी कार्य योजना के विषय में विस्तृत चर्चा की। चौधरी ने बताया कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भागीरथ प्रयासों से मध्यप्रदेश में सिंचाई का रकबा निरंतर बढ़ता जा रहा है । इसी क्रम में मुख्यमंत्री चौहान द्वारा 21 जुलाई 2023 को नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में आयोजित महिला सम्मेलन में विभिन्न विकास कार्यों के साथ चिनकी बोरास माइक्रोइरिगेशन परियोजना का कार्यक्रम (रू 5839 करोड़) का भूमि पूजन एवं 23 जुलाई 2023 को नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा में आयोजित महिला सम्मेलन कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करते हुए मोरंड गंजाल माइक्रो सिंचाई परियोजना (रू 3517 करोड़) एवं दूधी सिंचाई परियोजना का (रू 2631 करोड़) भूमिपूजन करेंगे। दर्शन सिंह चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश में कृषि के क्षेत्र में अभिनव व अकल्पनीय प्रयास किये गये हैं उनमें से एक किसानों की खेती के रकबे को बढ़ाने के लिये सिंचाई क्षेत्र को बढ़ाना और पेयजल की आपूर्ति करना है । मुख्यमंत्री चौहान द्वारा प्रदेश की जीवन रेखा नर्मदा के जल के अधिकतम उपयोग पर प्रारंभ से जोर दिया जाता रहा है । भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने बताया कि वर्ष 2003 से वे सतत दूधी नदी पर किसानों के हित में बाँध निर्माण कर सिंचाई परियोजना प्रारंभ करवाने के लिये प्रयासरत रहे हैं । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश के किसानों के हित में चिनकी बोरास माइक्रोइरिगेशन परियोजना , मोरंड गंजाल माइक्रो सिंचाई परियोजना, दूधी सिंचाई परियोजना के भूमि पूजन के लिए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने क्षेत्र के किसानों की ओर से हार्दिक अभिनंदन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *