भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जिसमें कार्यकर्ता होते हैं सर्वोपरि : दर्शन सिंह

माखन नगर में भाजपा का त्रिदेव-पंच परमेश्वर सम्मेलन संपन्न

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को नर्मदापुरम जिले माखन नगर में त्रिदेव-पंच परमेश्वर सम्मेलन संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ करते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर विधिवत सम्मेलन का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जिसमें कार्यकर्ता सर्वोपरि होते हैं और पार्टी की वास्तविक पूंजी भी कार्यकर्ता ही है, इसलिए यहां कार्यकर्ता को देवतुल्य कहा जाता है। आप सभी बूथ कार्यकर्ता एवं त्रिदेव अपने बूथों पर भाजपा के दर्पण हैं। आपसे ही नागरिकों में भाजपा की पहचान है। बूथ कार्यकर्ताओं को मिलने वाला ‘संपदा’ कार्ड उनके सम्मान, पहचान और दायित्व का बोध कराता है।

चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास पथ पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है। वहीं मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह जी के कुशल नेतृत्व में गांव गरीब और किसानों एवं महिलाओ के हित में नित श्री योजनायें चलाई जा रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार है कि हमेशा किसान, महिला युवा समेत सभी वर्गो के उन्मुखी योजनाओं का निर्माण किया, आज भी मध्यप्रदेश सीखो कमाओ योजना का उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया गया। जिसके अंतर्गत प्रदेश के युवाओं को ₹8000 से लेकर ₹10000 तक उनकी शिक्षा अनुसार सरकार देगी 700 से ज्यादा कंपनियों का रजिस्ट्रेशन सरकार के मध्य हुआ है जिसमें युवा प्लंबर इलेक्ट्रिशियन हेल्थ शिक्षा कंस्ट्रक्शन जैसे तमाम प्रकार के क्षेत्रों में जाकर प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने भविष्य को सुदृढ़ करने का कार्य करेंगे जिससे मध्यप्रदेश और भी ज्यादा सशक्त बनेगा, इससे पूर्व में केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी की उपस्थिति में मध्य प्रदेश की सरकार ने कांग्रेस के द्वारा कर्ज माफी के झूठे वायदे से चढ़ाई गई ब्याज की गठरी को उतारने का काम किया जिसमें 11 लाख 19 हजार किसानों का 2123 करोड़ को राशि का सिंगल क्लिक में डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया, साथ ही साथ मुख्यमंत्री किसान कल्याण निधी को राशि 4000 रूपए से बढ़कर 6000 करने का कार्य किया आज मध्य प्रदेश का किसान किसान सम्मान निधि और किसान कल्याण निधी के माध्यम से 12000 सालाना प्राप्त कर रहा जिससे छोटी जोत के किसानों को आर्थिक भार से सरकार ने बचाया तथा उनका सम्मान लौटाया, यह चुनावी वर्ष है और चुनावी वर्ष में बूथ का मजबूत होना बेहद आवश्यक है , बूथ जीतना ही सुनिश्‍चित करेगा कि हम चुनाव को जीतेंगे और जैसे कि मैं देख पा रहा हूं भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में प्रत्येक बूथ पर अपनी पकड़ बनाए हुए हैं, 2023 के मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 200 से ज्यादा सीट जीत कर प्रचंड बहुमत के साथ हम सरकार बना रहे हैं।कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह,बिहार से आए विस्तारक राजीव रंजन, विस्तारक मुकेश कुमार, भाजपा किसान मोर्चा जिला महामन्त्री निखिलेश चतुवेर्दी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय,सांसद प्रतिनिधि सत्यनारायण पाराशर,प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा विवेक अहिरवार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *