स्वर्णिम मध्यप्रदेश के नए आयाम गढ़ता, मध्यभारत का अग्रणी बंसल ग्रुप

मध्यप्रदेश और मध्य भारत का सबसे विश्वसनीय बंसल ग्रुप विभिन्न क्षेत्रों में अपने कार्य क्षमता के कारण सफलता की नयी बुलंदियों को छू रहा है आइए विस्तार से जानते हैं बंसल ग्रुप के बारे में

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा।

बंसल ग्रुप जो दुनिया को एक बेहतर रूप में बदलने के उत्साह से शुरू हुआ था आज उन्नति, समृद्धि और विकास का प्रतीक बन गया है।

बंसल ग्रुप एक नहीं बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में अपने काम का लोहा मनवा चुका है। ये स्वास्थ्य शिक्षा. कंस्ट्रक्शन, FMCG क्षेत्रीय/ स्थानीय समाचार और ऐसे कई क्षेत्रों में एकत्रित काम कर रहा है। पिछले दो दशकों से बंसल ग्रुप लगातार आगे बढ़ते हुए मध्य भारत में सबसे बड़े कॉर्पोरेट समूहों में से एक बनकर खड़ा है। इस कारण बंसल ग्रुप आज 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान कर रहा है।

आइए बंसल ग्रुप के विभिन्न क्षेत्रों में बारे में जानते हैं।

बंसल अस्पताल

बंसल ग्रुप द्वारा निर्मित बंसल अस्पताल एक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल है जो स्वास्थ्य के क्षेत्र में जोरो शोरो से काम कर रहा है। ये मरीजो और उनके परिवारों का भरोसेमंद अग्रणी, प्रतिष्ठित और विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं में से एक है। इसमें कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, ऑर्थोपेडिक, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, यूरोलॉजी, लिवर ट्रांसप्लांट, बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन, नेफ्रोलॉजी, रुबी रोग और अन्य सहित सभी प्रमुख विभाग मौजूद हैं। इस अस्पताल में आपको सारी अत्याधुनिक सुविधाएं मिल जाएँगी। बंसल अस्पताल के योग्य और अनुभवी डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों की टीम मरीजों को चौबीसों घंटे देखभाल प्रदान करती है।

ToneOp 3d ToneOp Eats

ToneO और ToneOp Eats बंसल ग्रुप द्वारा शुरू किया गया एक फिटनेस ऐप है जो अपने काम से बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। ये ऐप आपको अपने फिजिकल फिटनेस पर ध्यान देने के लिए प्रेरित और मदद करेगा। यहाँ मौजू द फिटनेस विशेषज्ञ आपसे लगातार बात-चीत कर आपके संपूर्ण स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे ये आपको कई सुविधाएं जैसे फिटनेस प्लान, वजन घटाने की प्रक्रिया, मेडिकल केयर और पावर डेटॉक्स प्लान आदि प्रदान करेगा।

यहाँ के ट्रांसफॉर्मेशन प्रक्रिया में ToneOp Eats, स्वस्थ आहार के साथ आपकी मदद करता है, जो आपकी लाइफस्टाइल को हेल्दी रखने में मदद करता है

BGI

बंसल ग्रुप शिक्षा के क्षेत्र में भी अपना सम्पूर्ण योगदान दे रहा है इसका परिणाम सन्न 2000 में

स्थापित बंसल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी है BG तेजी से बदलते वैश्विक परिवेश में योगदान करने टेक्नोक्रेट्स को तैयार करने के लिए शैक्षणिक इनपुट प्रदान करने में सक्षम है। आज इस यूनिवर्सिटी की गिनती भोपाल के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में की जाती है। यहाँ के टॉप शिक्षक और फैकल्टी आपके बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए लगातार काम कर रहे है। इन सबके साथ BGI आपको अच्छे जॉब प्लेसमेंट्स की भी गारंटी देता है।

FMCG (बंसल ऑयल एंड फूड)

उन्नति के राह पर चले जाने वाला बंसल ग्रुप आज कई क्षेत्रों में एकत्रित काम कर रहा है। इसका एक पहलू बंसल ऑयल और फूड्स भी है। फिटनेस के साथ बंसल ग्रुप अच्छा खाना पसंद करने वालों की भी मांग का भी ध्यान रखने की पूरी कोशिश करता है।

बंसल ऑयल को दुनिया भर में, खास तौर पर मध्य भारत में इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ बंसल के खाद्य पदार्थ भी लोगों द्वारा काफी पसंद किए जाते है

बंसल न्यूज़

बंसल न्यूज़, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का सर्वश्रेष्ठ और सबसे अच्छा ब्रॉडकास्ट न्यूज़ चैनल की श्रेणी के कई बार आ चुका है। यहाँ के सर्वश्रेष्ठ और दमदार पत्रकार मध्यप्रदेश की आवाज बन कर दुनिया के सामने एक मिसाल कायम कर रहे है। ये मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का सबसे विश्वसनीय और अग्रणीय न्यूज चैनल माना गया है। अपने ब्रॉडकास्ट चैनल के साथ बंसल न्यूज डिजिटल प्लेटफार्म में भी लोगों को देश- विदेश की खबरों की सूचना प्रदान कर दर्शकों के पसंदीदा न्यूज़ चैनल्स में से एक है।

बंसल सरिया (TMT) अवं कंस्ट्रक्शन

2007 में बंसल ग्रुप द्वारा स्थापित बंसल TMT मध्य प्रदेश का अग्रणी लौह उद्योग है। बंसल ग्रुप को विशेष रूप से टीएमटी वार्स के क्षेत्र में बेहतर स्टील गुणवत्ता के लिए जाना जाता है। बंसल के बार्स मध्य क्षेत्र में प्रसिद्ध और अत्यधिक मांग वाले हैं। बंसल ग्रुप TMT में भी परंपराओं का पालन करने और अपनी गतिविधियों के हर क्षेत्र मे ईमानदारी से उनका पालन करने में विश्वास करते हैं।कंपनी का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र के निर्माण के लिए सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले इस्पात उत्पाद प्रदान करना है। कंपनी टिकाऊ, सुरक्षित और जंग-रोधी सुदृढीकरण टीएमटी सरिया बनाती है।

रानी कमलापति, वन वाक (RKMP, ONE WALK )

भारत का सबसे पहला प्राइवेट रेलवे स्टेशन, वर्ल्ड क्लास रेलवे रानी कमलापति स्टेशन भी बसल ग्रुप द्वारा निर्मित है। ये रेलवे स्टेशन बाकी सारे स्टेशन से ज्यादा लाभपरस्त है। यहाँ यात्रियों को सिक्योरिटी का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।

स्टेशन को बड़े कवर्ड पार्किंग क्षेत्र, 24X7 पावर बैकअप, पीने का पानी, कार्यालय, दुकाने, हाई स्पीड एस्केलेटर, लिफ्ट, एंकर स्टोर, ऑटोमोबाइल शोरूम, कन्वेंशन सेंटर जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ डिजाइन और निर्मित किया गया है। इसके अलावा यहाँ आपातकालीन अस्पताल और मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

बंसल ग्रुप की आगामी परियोजनाएं / फैक्ट्स

1. बंसल अस्पताल सागर

ओपाल में सफलतापूर्वक चिकित्सा और स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान करने के बाद बंसल ग्रुप ने सागर में बसल अस्पताल की स्थापना की है। यह अस्पताल आसपास के शहरों के मरीजों को उन्नत उपचार प्रदान करेगा। ये सागर का पहला अस्पताल है जिसमें उपचार और निदान के लिए उन्नत मशीने उपलब्ध हैं।

2. ToneOp केयर

ToneOp केयर दुनिया भर में लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य और फिटनेस आवश्यकताओं के लिए सर्वोत्तम क्वालिटी के न्यूट्रास्यूटिकल सप्लीमेंट और आयुर्वेदिक उत्पाद प्रदान करेगा। इम्युनिटी, स्किन और हेयर से लेकर हार्ट और ब्रेन को स्वस्थ रखने के लिए (ToneOp CARE) स्वास्थ्य उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला लेकर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *