मोदी जी के नेतृत्व में देश का मान और सम्मान बढ़ा,आज दुनिया को भारत से सबसे अधिक उम्मीद- जेपी नड्डा

मध्यप्रदेश की धरती पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का हुआ भव्य एवं आत्मीय स्वागत

 भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा। आज अमेरिका और भारत के रिश्ते आसमान छू रहे हैं। मिस्र ने अपना सर्वोच्च सम्मान देकर मोदी को सम्मानित किया है। आज हमारी विचारधारा को मजबूत करने, भारत को शक्तिशाली बनाने, देश को विकसित भारत बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की अहम भूमिका है। आज मोदी के नेतृत्व में भारत की गरीबी पिछले नौ सालों में 22 प्रतिशत से कम होकर 10 प्रतिशत रह गई है। भारत की अति गरीबी 1 प्रतिशत से भी कम हो गई है। ये कांग्रेस पार्टी के लोग जो पढ़ते-लिखते कम हैं। इनको मालूम नहीं है कि मॉडर्न स्ट्रेट की रिपोर्ट बताती है कि आज सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था भारत की है। अमेरिका की विकास दर 7.9 पर है। जबकि भारत 8.10 प्रतिशत से आगे बढ़ गया है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश का मान और सम्मान बढ़ा है। आज दुनिया को भारत से सबसे अधिक उम्मीद है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को भोपाल आगमन पर स्टेट हैंगर में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, मध्यप्रदेश शासन के मंत्री, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया।

मोदी सरकार के विकास कार्यो को सरकार और कार्यकर्ताओं ने धरातल पर उतारा

जेपी नड्डा ने कहा कि हम सबका सौभाग्य है कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल मेरा बूथ, सबसे मजबूत के तहत करोड़ों कार्यकर्ताओं का डिजिटली मार्गदर्शन करेंगे। देश के 10 लाख बूथ पर टेलीविजन, लैपटॉप, फेसबुक के माध्यम से बूथ कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के संवाद से जुडेंगे। प्रधानमंत्री भोपाल में 3 हजार बूथ के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे, प्रश्न भी पूछेंगे और जवाब भी देंगे। यह कार्यक्रम संगठन का अलग और बड़ा आयोजन है, जिसमें हर कार्यकर्ता संकल्प लेकर पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि हम बहुत सौभाग्यशाली हैं कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसा नेता है। प्रदेश में हमारी सरकार है, शिवराज जी जैसे मुख्यमंत्री दिन-रात काम कर रहे हैं। मजबूत संगठन है, आपकी सरकारें हैं, आपके लोग हैं, नगरीय निकाय आपके हैं। आज यह संकल्प लें कि सरकार की योजनाएं और संगठन के विचारों को घर-घर पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर प्रदेश में चलाए गए महाभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार व पार्टी कार्यकर्ताओं ने विकास को जमीन पर उतारने का काम किया है। इसके लिए मैं आप सभी को बधाई देता हूं।

संघर्ष का शंख फुक गया है, युद्ध के नगाड़े बज गए हैं : शिवराजसिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत करते हुए कहा कि हमारा सौभाग्य है कि आज हमारे सेनापति नड्डा भोपाल पधारे है और कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा के कुशल नेतृत्व में पार्टी निरंतर आगे बढ रही है। हम सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा जी का मध्यप्रदेश की धरती पर स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि जयप्रकाश नड्डा के नेतृत्व में आज संघर्ष का शंख फुक गया है, युद्ध के नगाड़े बज गए हैं। हम सभी कार्यकर्ता संकल्प लेते है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की रिकॉर्ड तोड़ बहुमत से सरकार बनाएंगे और 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश से सभी 29 लोकसभा सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतेगी।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रदेश की धरती पर स्वागत, वंदन, अभिनंदन : विष्णुदत्त शर्मा

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भोपाल पधारे हैं। मध्यप्रदेश संगठन की दृष्टि से मजबूत प्रदेश है। यह सब पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण भाव से संभव हुआ है। हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं ने बूथ डिजिटलाइजेशन करके देश में नंबर वन प्रदेश बना है। भोपाल के सभी कार्यकर्ता आज पलक पावडे बिछाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के स्वागत में जुटे है।उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं की ओर से मैं मध्यप्रदेश की धरती पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत, वंदन और अभिनंदन करता हूं। हम सभी का सौभाग्य है कि आज नड्डा जी और कल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हम सब का मार्गदर्शन करेंगे।

इस अवसर पर मंच पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय,प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव,सत्यनारायण जटिया, मध्यप्रदेश शासन के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग, मोहन यादव,पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता,प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा,महापौर मालती राय,सीमा सिंह, प्रदेश मंत्री लता वानखेडे, विधायक कृष्णा गौर, मोर्चा अध्यक्ष माया नारोलिया, दर्शन सिंह चौधरी, वैभव पंवार, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, पूर्व विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह,धु्रवनारायण सिंह प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा,नरेन्द्र सलूजा सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *