प्रदेश सरकार द्वारा फिर मिलेंगी किसानों को बड़ी सौगात : चौधरी दर्शन सिंह

डोबरा में हुई किसान मोर्चा की बैठक में पहुंचे किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

किसान कल्याण महाकुंभ पहुंचने के लिए किसानों से किया आह्वान

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा। राजगढ़ जिले के ग्राम डोबरा में किसान मोर्चा व्यावरा मंडल की बैठक संपन्न हुई । आयोजित बैठक में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह एवं किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित किसान बंधुओं को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने मंगलवार 13 जून को राजगढ़ में आयोजित किसान कल्याण महाकुंभ मे उपस्थित किसान बंधुओं का आमंत्रण किया। चौधरी ने उपस्थित किसान बंधु को संबोधित करते हुए कहा कि इस किसान कल्याण महाकुंभ में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 2100 करोड़ रुपए की ब्याज राशि भरकर किसानों को ब्याज मुक्त करेंगे । इसके अलावा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि भी किसानों के खाते में ट्रांसफर की जायेगी । इस कार्यक्रम में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भी कुशल मार्गदर्शन हमें मिलने वाला है। श्री चौधरी ने किसान बंधुओं से आयोजित कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आवाहन किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *