किसान महाकुंभ का राजगढ़ में होगा आयोजन : चौधरी दर्शन सिंह

किसान महाकुंभ का राजगढ़ में होगा आयोजन : चौधरी दर्शन सिंह 

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की बैठक ब्यावरा में संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह उपस्थित रहे । बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि 13 जून को राजगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के कुशल संगठन कर्ता देश के रक्षा मंत्री माननीय राजनाथ सिंह एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह जी चौहान का कुशल मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जिसमें प्रदेश के यशस्वी जननायक किसान पुत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान के द्वारा 44 लाख किसानों के खातों में 2900 करोड़ की बीमा राशि को डीबीटी के माध्यम से डाला जाएगा। कांग्रेस की कर्ज माफी की झूठी घोषणा के कारण डिफाल्टर हुए 11 लाख 19 हजार किसानों के कर्ज की ब्याज की राशि 2123 को भी डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में राशि प्रेषित की जाएगी, तथा राजगढ़ जिले के 151 गांव में प्रेशर पाइप लाइन के माध्यम से सिंचाई परियोजना का उद्घाटन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश कार्यालय मंत्री किसान मोर्चा प्रयाग राज रघुवंशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा विवेक अहिरवार ,भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश पुरोहित, विधानसभा प्रभारी श्याम सिंह गुर्जर की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *