राजगढ़ में होगा किसान महाकुंभ, राजनाथ सिंह होंगे शामिल

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक संपन्न हुई। बैठक में किसान मोर्चे के द्वारा सामूहिक रूप से भारत सरकार की आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति के द्वारा 2023-24 के लिए विभिन्न जिंसों पर MSP में ऐतिहासिक वृद्धि को मंजूरी देने के निर्णय का स्वागत किया। प्रदेश के किसानों खुशी की लहर है, किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य की ओर मजबूत कदम बढ़ाने का काम किया है। देश की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार किसान कल्याण हेतु प्रतिवद्ध है। किसान सम्मान निधि इसका जीता जागता उदाहरण है जिसने किसानो को स्थाई आय देने का काम किया है।बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा बंशीलाल गुर्जर जी, राष्ट्रीय महामंत्री किसान मोर्चा डॉ शंभु कुमार जी सहित प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा चौधरी दर्शन सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

कांग्रेस से बड़ी संगठनात्मक संरचना किसान मोर्चा की – हितानंद शर्मा 

किसान मोर्चा वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा जी ने कहा कि किसान मोर्चा के जिले के जिला अध्यक्ष – अपने अपने जिले में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजना को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे । जिसमें वक्ता भी अलग-अलग निर्धारित करें एक वक्ता केंद्र सरकार के विषय को रखेगा तो दूसरा वक्ता राज्य सरकार के विषय को रखेगा तीसरा स्थानीय स्थानीय विषयों को रखते हुए क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकारों द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख करेंगे। वर्तमान में किसान मोर्चा की संगठनात्मक संरचना कांग्रेस के संगठन से ज्यादा है। इसके साथ ही महा जन संपर्क अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर किसान मोर्चा के पदाधिकारी संपर्क करेंगे। कृषि क्षेत्र में उन्नत कार्य करने वाले कृषक, नवाचार करने वाले कृषक, उच्च शिक्षा संस्थान से पढ़कर आए विद्यार्थी के द्वार कृषि में किए जा रहे नवाचार, वैज्ञानिक पद्ति से कृषि करने वाले कृषक, मीडिया एवम् सोशल मीडिया, गांव के पंच एवं सरपंचों से मिलकर उन्हें भारतीय जनता पार्टी के संगठन में शामिल करना तथा समर्थन में खड़ा करना है। हमारा किसान मोर्चा इतना मजबूत है वह अकेले ही कांग्रेस से मुक़ाबला कर सकता है, कांग्रेस का जमीन पर कही कोई नामो निशान नहीं है। प्रधानमंत्री जी के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर किए जा रहे कार्यक्रमो में विशेषकर 21 जून योग दिवस, 23 डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस में हिस्सा ले।

विधानसभा सम्मेलन जीत में भूमिका निभाएगा – बंशीलाल गुर्जर

बंसीलाल गुर्जर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व में लिया गये निर्णय के अनुसार किसान मोर्चा द्वारा आयोजित किए जा रहे विधानसभा सम्मेलन में अधिक से अधिक किसानों की संख्या हो इस बात का प्रयास करें, राष्ट्र नेतृत्व के द्वारा दी गई योजना के अनुसर मंडी में भ्रमण कार्यक्रम को भी प्रमुख से करते हुए मंडी में किसानों से मिले, सैकड़ों की संख्या में किसान स्वतः आते हैं, मंडी में किसानों को हो रही असुविधाओं को दूर करें एवं उनकी सुविधाओं के लिए प्रयास करना चाहिए। एफ पी ओ की जानकारी लेते हुए सम्‍मेलनों का आयोजन किसान मोर्चा के द्वारा किया जाए।

उत्सव को किसान संवाद का माध्यम बनाएं – डॉक्टर शंभु कुमार

वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री किसान मोर्चा डॉ शंभु कुमार ने कहा कि मोदी जी के 9 वर्ष पूर्ण होने पर किसान संवाद कार्यक्रम करना है । विभिन्न प्रकार के राज्य एवं केंद्र की सरकार के हितग्राहियों के वीडियो बनाकर ज्यादा से ज्यादा प्रसारित करना चाहिए, गूगल फॉर्म के माध्यम से लाभार्थी किसानों की सूची बना सकते हैं जिससे किसान सम्मेलन में किसानों से सीधा संवाद स्थापित किया जा सकेगा।

डबल इंजन सरकार कर रही किसानों का हर सपना साकार – चौधरी दर्शन सिंह 

वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने जानकारी दी कि 13 जून को हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आशीर्वाद हम सभी को प्राप्त होगा। जिसमें प्रदेश के किसान पुत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा 44 लाख किसानों के खातों में 2900 करोड़ की बीमा राशि को डीबीटी के माध्यम से डाला जाएगा। कांग्रेस की कर्ज माफी की झूठी घोषणा के कारण डिफाल्टर हुए 11 लाख 19 हजार किसानों के कर्ज की ब्याज की राशि 2123 को भी डीबीटी के माध्यम से राशि प्रेषित की जाएगी, तथा राजगढ़ जिले के 151 गांव में प्रेशर पाइप लाइन के माध्यम से सिंचाई परियोजना का उद्घाटन किया जाएगा। सभी जिला अध्यक्ष जिले में 10-10 तथा मंडल में 5-5 मीडिया के नए कार्यकर्ता निकाले और उन्हें देश एवं प्रदेश की सरकार की योजनाओं को प्रसारित करने का काम सौंपे। 21 जून को योग दिवस पर नवाचार करते हुए नदियों तालाबों के किनारों पर जाकर योग दिवस मनाए ।

ब्याज माफी बीमा राशि के साथ जिंसों की समर्थन मूल्य वृद्धि के ऐतिहासिक निर्णय को लेकर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर किसान मोर्चा के पदाधिकारी केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार का आभार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *