राजगढ़ के साथ प्रदेश के किसानों को मिलेंगी बड़ी सौगात : चौधरी दर्शन सिंह

किसान कल्याण महाकुम्भ के निमित्त बैठक सम्पन्न

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा।

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय राजगढ़ में किसान कल्याण महाकुम्भ के निमित्त बैठक आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्रीय सांसद रोडमल नागर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर की मुख्य रूप से उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि आयोजित किसान कल्याण महाकुम्भ राजगढ़ के साथ पूरे मध्यप्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात मिलने वाली है। आगामी 13 जून को राजगढ़ जिले में किसान कल्याण महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है इस किसान सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 2100 करोड़ रुपए की ब्याज राशि भरकर किसानों को ब्याज मुक्त करेंगे । इसके अलावा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि भी किसानों के खाते में ट्रांसफर की जायेगी । इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं देश के रक्षा मंत्री माननीय राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे।बैठक में पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा, पूर्व विधायक प्रताप सिंह मंडलोई भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यालय मंत्री प्रयाग राज रघुवंशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा विवेक अहिरवार ,भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश पुरोहित, विधानसभा प्रभारी श्याम सिंह गुर्जर सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता बंधुओं की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *