कमलनाथ सरकार के कार्यकाल में तुली तुलाई धान वापस लाये थे किसान : दर्शन सिंह

भाजपा जिला कार्यालय में किसान मोर्चा की बैठक संपन्न 

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा।

नर्मदापुरम में भाजपा जिला कार्यालय में किसान मोर्चा की बैठक संपन्न हुई । बैठक में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह उपस्थित रहे । किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आगामी 30 मई से 30 जून घर – घर जाकर लोगों को बुलाकर किसान चौपालों का आयोजन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। साथ ही 15 माह की कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के कुशासन एवं दिग्विजय सिंह के समय मध्यप्रदेश बीमारू राज्य का स्मरण दिलाते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा के सुशासन काल में मध्य प्रदेश के विकास कार्यों के बारे में बतायेगें। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश अब स्वर्णिम पथ पर तेज़ गति से आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार में नर्मदापुरम जिले का किसान जिस दुरावस्था के दौर से गुजरा है वह किसी से छुपा नहीं है जब किसानों की धान की तुलाई समर्थन मूल्य पर चल रही थी बारिश हुई तो कमलनाथ सरकार ने साइट को ही बंद कर दिया। जिसके कारण किसानों की समर्थन मूल्य पर खरीदी गई धान साइट पर ही नहीं चढ़ी पाई जिसके पश्चात लंबे इंतजार के बाद किसानों को सोसायटी से वह धान वापस लाना पड़ी थी। और लगभग ₹500 प्रति क्विंटल के घाटे पर किसानों को वह धान बाजार में बेचना पड़ी । किसान खाद , बीज , बिजली , पानी जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझा था । आज भाजपा सरकार में किसान को कोई चिंता नहीं है । प्रदेश के किसानों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए भाजपा किसान मोर्चा मध्यप्रदेश की मांग के अनुरूप प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्रीष्‍मकालीन मूंग की खरीदी विपणन वर्ष 2023-24 के लिए पंजीयन की अंतिम तारीख 19 मई से बढ़ाकर 31 मई कर दी गई है। इसके साथ ही कमलनाथ सरकार की कर्ज माफी की झूठी घोषणा के कारण जो किसान डिफाल्टर हो गये थे । प्रदेश की किसान हितेषी भाजपा सरकार के द्वारा 11 लाख 19 हजार किसानों के 2 हजार 123 करोड़ ब्याज भरा जा रहा है। यह बात में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। इस अवसर पर जिले के प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष भगवान सिंह मीणा जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह राजपूत सहित जिले के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *