पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 5 सेवा निवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई विदाई

पुलिस महानिदेशक सक्‍सेना ने सभी को स्‍मृति चिन्‍ह भेंट किए

 

भोपाल पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह नवम्‍बर में सेवानिवृत्‍त 5 कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्‍सेना सहित अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारियों ने बुधवार को भावभीनी विदाई दी। पुलिस महानिदेशक सक्‍सेना ने सभी को प्‍लांट एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को उनके विभिन्‍न स्‍वत्‍व (क्‍लेम) भुगतान के आदेश भी प्रदान किए गये।

नवीन पुलिस मुख्‍यालय भवन, कॉन्‍फ्रेंस हॉल में आयोजित विदाई समारोह में अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक राजेश गुप्‍ता, आदर्श कटियार, जी.पी.सिंह, चंचल शेखर, संजीव शमी सहित अन्‍य अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित थे।

पुलिस मुख्‍यालय से सेवानिवृत्‍त कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक अ.अ.वि.शाखा श्री हेमपाल सिंघई, कार्यवाहक आंकिक/सूबेदार (एम) अजाक शाखा पंकज सप्‍तऋषि, उप निरीक्षक अ.अ.वि.शाखा महेश कुमार गंधर्व, उप निरीक्षक एस.सी.आर.बी. शाखा भुजराम जाट एवं सहायक उप निरीक्षक (चालक) विशेष शाखा पुलिस मुख्‍यालय भगत सिंह तोमर को पुलिस मुख्‍यालय परिवार ने बुधवार को भावभीनी विदाई दी।

सहायक पुलिस महानिरीक्षक कल्‍याण शाखा डॉ. अंशुमन अग्रवाल ने सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों के कार्यकाल पर प्रकाश डाला। विदाई समारोह में मौजूद अधिकारियों ने सभी सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों की मेहनत और लगन की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *