मध्यप्रदेश में किसान सम्मान निधि के साथ दी जाती है मुख्यमंत्री किसान कल्याण निधि की राशि : चौधरी दर्शन सिंह

खापरखेड़ा में किसान सम्मान निधि सम्मेलन का हुआ आयोजन

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा।

पिपरिया नजदीकी ग्राम खापरखेड़ा में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किसान सम्मान निधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय सांसद राव उदय प्रताप सिंह भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह क्षेत्रीय विधायक ठाकुरदास नागवंशी उपस्थित किसानों को संबोधित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इसके अंतर्गत भारत सरकार देशभर में गरीब किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने का काम कर रही है। देशभर में करोड़ों किसानों प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है। मध्य प्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है जिसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा मुख्यमंत्री कल्याण योजना को जोड़ा गया है। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार हर साल किसानों के खाते में तीन किस्त के माध्यम से 6 हजार रुपये की राशि को ट्रांसफर करती है। इसी कड़ी में दो हजार रुपए की दो किस्त राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाती है। इस प्रकार दस हजार रुपए की राशि प्रत्येक किसान को प्रदान की जाती है। भाजपा की सरकार गांव गरीब और किसानों की सरकार है । इस क्षेत्र में 14 सबस्टेशन 2 पावर सबस्टेशन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने ही दिये है। जिसके कारण हम वर्ष में तीन-तीन फसलें रहे हैं । जो क्षेत्र की समृद्धि का मुख्य कारण है। यह बात भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहीं।कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद राव उदय प्रताप सिंह भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह क्षेत्रीय विधायक ठाकुरदास नागवंशी जनपद अध्यक्ष संध्या सिंगारे जनपद उपाध्यक्ष कुसुमलता पटेल पिपरिया नगर पालिका अध्यक्ष नीना नवनीत नागपाल मंडल अध्यक्ष राजा पटेल किसान मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी विवेक अहिरवार सहित पार्टी के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *