समन्वय भवन उमरिया में हुआ किसान सम्मेलन का आयोजन
भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा।
भाजपा किसान मोर्चा का किसान सम्मेलन मंगलवार को समन्वय भवन उमरिया में आयोजित हुआ। जिसमें काफी संख्या में किसान, किसान मोर्चा के नेता शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह उपस्थित रहे। किसान सम्मेलन के पहले भाजपा जिला कार्यालय उमरिया में किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने संबोधित पत्रकार वार्ता की । जिसके पश्चात समन्वय भवन पहुंचकर भगवान बलराम का पूजन कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्री चौधरी ने उपस्थित किसानों को सरकारी योजनाओं और उनसे जुड़ने की जानकारी देते हुए कहा कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान किसानों के मामले में बेहद संवेदनशील है। उन्होंने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से विकसित राज्य किस श्रेणी में लाकर खड़ा किया है । मध्य प्रदेश में किसानों की जीडीपी में हिस्सेदारी बढ़ी है मध्य प्रदेश मोस्ट इमर्जिंग स्टेट की श्रेणी में आने लगा है। शिवराज सिंह चौहान के किसान हितैषी योजनाओं और किसानों के दम पर प्रदेश को 7 कृषि कर्मण अवॉर्ड प्राप्त हुए हैं। मध्य प्रदेश मोटे अनाजों एवं प्राकृतिक खेती के मामले में में नंबर वन पर है। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर सर्वाधिक उपार्जन किया जाता है जिसमें ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द का उपार्जन भी प्रदेश सरकार के द्वारा किया जा रहा है।
किसानों को प्रदेश सरकार के द्वारा बिजली बिल पर 92% अनुदान दिया जाता है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों 6000 रूपए एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत 4000 रुपए की राशि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की डबल इंजन सरकार के द्वारा प्रदान की जाती है। इन सभी महत्वपूर्ण योजनाओं एवं जानकारियों को हमें गांव-गांव व घर-घर तक पहुंचाना है जिसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सजग रह कर कार्य करना। कोई भ्रम फैलाने की कोशिश न करें इस बात का कि आपको ध्यान रखना है यह बात भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं।कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुष्पराज सिंह, किसान मोर्चा उमरिया जिला अध्यक्ष कमलेश गुप्ता, समस्त जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष एवं किसान बंधु उपस्थित रहे।