‘मन की बात’ बनी जन-जन की बात : सुमित पचौरी

मुख्यमंत्री, जिलाध्यक्ष ने भोपाल के पीपुल्स मॉल में 5 हजार से अधिक लाडली बहनों के साथ सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोपाल के पीपुल्स मॉल में लाड़ली बहना योजना की अभ्यार्थियों के साथ ’मन की बात’ कार्यक्रम सुना और कार्यक्रम के बाद उन्हें संबोधित भी किया।मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात देश के जन-जन की बात है। यह एक सामाजिक आंदोलन और जनक्रांति बन गई है। प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ से बेहतर कार्य करने वाले अलग-अलग लोगों को समाज के सामने लाने का मौका मिला है। मन की बात कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी का हृदय से अभिनंदन करता हूँ। स्वच्छता आंदोलन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जल-संरक्षण जैसे समाज-सुधार के साधनों और वोकल फॉर लोकल जैसी गतिविधियों को मन की बात से प्रोत्साहन मिला है। लोग अपनी भावनाओं का प्रकटीकरण भी प्रधानमंत्री मोदी के सामने इस माध्यम से कर पाते हैं। देश में मन की बात ने सामाजिक क्रांति का शंखनाद किया है।मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने रविवार को भोपाल के भानपुर मंडल के बूथ क्रमांक 3 स्थित पीपुल्स मॉल में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और 5 हजार से अधिक बहनों के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर, पिछडा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व विधायक कृष्णा गौर, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रदेश शासन के मंत्री ओपीएस भदौरिया, सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, महापौर मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने रविन्द्र भवन में स्वच्छता मित्रों के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। तत्पश्चात उनका सम्मान भी किया। इसी प्रकार प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग नरेला विधानसभा में, विधायक रामेश्वर शर्मा सलैया चौराहा, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, सुरेन्द्रनाथ सिंह एवं झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक निखलेश मिश्रा चार इमली ऋषि नगर, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी भाजपा प्रदेश कार्यालय, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी दक्षिण पश्चिम विधानसभा के बूथ क्रमांक 232, प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी संमुख सत्संग हाल एडवोकेट कालोनी, नेहा बग्गा बुद्ध विहार दक्षिण पश्चिम विधानसभा, पूर्व विधायक धु्रवनारायण सिंह 10 नं. मार्केट, आलोक संजर रेलवे कालोनी मंदिर, रामदयाल प्रजापति वार्ड क्र. 23 न्यू शास्त्री नगर एवं बीडीए अध्यक्ष कृष्णमोहन सोनी आयोजित मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए। भोपाल जिले के विभिन्न बूथों पर पार्षदगण अपने वार्डो में बडी स्क्रीन लगाकर बूथ समितियों के साथ मन की बात कार्यक्रम शामिल हुए। इसी प्रकार भोपाल की प्रत्येक विधानसभा में 100 से अधिक स्थानों पर जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने बूथों पर पहुंचकर कार्यक्रम को सुना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *