मुख्यमंत्री सहित भोपाल में लाखो लोगों ने मन की बात को सुना

सभी ग्राम पंचायत और शहर में अनेको जगह सार्वजनिक कार्यक्रम में मन की बात के 100 एपिसोड का प्रसारण हुआ

मन की बात ने देश में सामाजिक क्रांति की है : शिवराजसिंह चौहान

मुख्यमंत्री ने भोपाल के पीपुल्स मॉल में 5 हजार से अधिक लाडली बहनों के साथ सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्यातिथि में आज मन की बात के 100 एपिसोड पूरे होने प्रमुख कार्यक्रम पीपुल्स मॉल में आयोजित किया गया जिसमे 10 हजार से अधिक लोगो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात को सुना गया।मन की बात सुनने वालों में माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विशेष रुप से मौजूद रहे, इस अवसर पर गोविंदपुरा विधायक कृष्णा गौर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

पीपुल्स माल में आयोजित मन की बात कार्यक्रम के 100 एपिसोड के कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी का सम्मान हुआ।

लाडली बहना योजना के 1 करोड़ से अधिक फॉर्म भरे जाने पर विधायक कृष्णा गौर के नेतृत्व में महिलाओं द्वारा मुख्यमंत्री चौहान का फूलो की बड़ी माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम मौजूद हजारों की संख्या में महिलाओं ने लाडली बहना योजना के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

विधायक बैरसिया विष्णु खत्री ने अचारपुरा में ग्रामीण जनों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।

ग्रामीण क्षेत्र में भी सभी पंचायतों में मन की बात का कार्यक्रम प्रसारण हुआ और लगभग 55 हजार ग्रामीण जनों ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के मन की बात कार्यकम को सुना और उनके बताए हुए संदेशों का अनुसरण करने की बात भी कई लोगो ने कही।

भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर,महापौर मालती राय और नगर निगम अध्यक्ष सूर्यवंशी ने स्वच्छता सियापहियो के साथ 2 हजार लोगो की उपस्थिति में मन की बात के 100 वे एपिसोड को सुना। माता मंदिर पर भी मन की बात कार्यक्रम को सुनने का आयोजन हुआ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी जनता के साथ शामिल हुए। वार्ड कार्यालय पर भी आम जनता के लिए मन की बात सुनने को व्यवस्था नगर निगम के द्वारा को गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *