अशोका गार्डन में कल होगा मां राजराजेश्वरी का दिव्य पूजन-रूद्राभिषेक और विशाल भंडारा

 दुर्गा धाम मंदिर में जुटेंगे हजारों श्रद्धालु

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा। राजराजेश्वरी व मां नर्मदा के साधक संत श्री षण्मुखानंद महाराज के करकमलों से मंगलवार को भोपाल के अशोका गार्डन स्थित दुर्गाधाम मंदिर में मां राजराजेश्वरी के दिव्य पूजन और रूद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि नरेला परिवार को निरंतर परमपूज्य सद्गुरू संत श्री षण्मुखानंद जी का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि दिव्यपूजन के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होंगे।

परमपूज्य सदगुरू संत श्री षण्मुखानंद महाराज करेंगे मां राजराजेश्वरी का दिव्य पूजन

मंत्री सारंग ने बताया कि परमपूज्य सद्गुरू संत श्री षण्मुखानंद जी महाराज के करकमलों से अशोका गार्डन के दुर्गा धाम मंदिर अशोक विहार में सुबह 10 बजे से पराम्बा मां राजराजेश्वरी का दिव्यपूजन किया जायेगा। वहीं शाम 5 बजे से विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण प्रारंभ किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *