मुखर्जी नगर कोलार मध्यप्रदेश का सबसे तेजी से विकसित होता उपनगर है, हमें इस पहचान को बरकरार रखना है- रामेश्वर शर्मा

कोलार के वार्ड – 80 में विधायक रामेश्वर शर्मा ने निकाली विकास यात्रा

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा। हुजूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा जनता के बीच जाकर कई विकास कार्यों की सौगात के साथ ही जनता से सीधा संवाद करते हैं। हफ्तेभर सक्रिय रहने वाले विधायक रामेश्वर शर्मा लगातार कोलार को विकास की कई सौगातें दे रहे हैं। जिसके चलते आज कोलार मध्यप्रदेश का सबसे तेजी से विकसित होता उपनगर बन गया है। इस रविवार को विधायक रामेश्वर शर्मा ने कोलार के वार्ड – 80 में नवनिर्मित सड़को से विकास यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा कोलार के दामखेड़ा से प्रारंभ होकर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से होती हुई अंबेडकर नगर पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान स्थानीय नागरिकों ने विधायक शर्मा का जगह-जगह स्वागत भी किया।

विकास यात्रा में नागरिकों को संबोधित करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि आज कोलार क्षेत्र मध्यप्रदेश का सबसे तेजी से विकसित होता उपनगर बन गया है। आज अपना कोलार विकास और तरक्की की मिसाल पेश करते हुए नागरिक सुविधा के कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। कोलार में तहसील परिसर के निर्माण ने सरकारी कामकाजों को आसान बनाया है। बर्षों तक पेयजल की समस्या से जूझते कोलार में अब पानी की भरपूर उपलब्धता है। सीवेज की बेहतर सुविधा, मुख्य सड़कों से लेकर गलियों, चौक-चौबारों तथा अंदरूनी सड़कों के आज कोलार की शान बड़ी है। इसके साथ ही कोलार के पास एक सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में भोपाल की पहली सबसे बड़ी 6-लेन सीसी रोड बनने जा रही है जिसके निर्माण के साथ ही कोलार में विकास और तरक्की के नये आयाम स्थापित होंगे। विधायक शर्मा ने आगे कहा कि कोलार का विकास अब रूकने वाला नहीं है। यह हर दिन और तेज रफ्तार से आगे बढ़ेगा। अब हमें मिलकर कोलार के विकास की पहचान को बरकरार रखना है।

इन मार्गों से होकर गुजरी विकास यात्रा

सर्वधर्म पुल दामखेड़ा, ए-सेक्टर (सुलभ के पास ), नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र, सर्वधर्म ए-सेक्टर, त्रिवेणी आटा चक्की, सर्वधर्म ए-सेक्टर,राजपूत मेडिकल स्टोर, ए-सेक्टर,प्रेम अर्पाटमेंट, ए सेक्टर,खाटूश्याम मंदिर, सर्वधर्म ए-सेक्टर, पैलेस आर्चेड गेट (कम्युनिटी हॉल),वेस्टर्न होटल,अमरनाथ तिराहा ( दुर्गा चौक),सर्वधर्म डी-सेक्टर, फॉर्च्यून इन्क्लेव, मोड़ पर,वार्ड कार्यालय, वार्ड क्र. 80,सांंईनाथ कालोनी से मेन रोड होते हुए महाबली गेट, पार्वती नगर / महाबली नगर,अंबेडकर नगर (समापन)

ये रहे उपस्थित

विकास यात्रा के दौरान भाजपा नेता बी एस वाजपेयी, वार्ड 80 की पार्षद सुनीता गुड्डू भदौरिया, पार्षद ज्योति मिश्रा, पार्षद बबिता डोंगरे, मंडल अध्यक्ष प्रदीप पाटीदार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *