पार्टी स्थापना दिवस पर प्रदेश कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री रहे उपस्थित

 

 भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा। भारतीय जनता पार्टी का 43 वां स्थापना दिवस के अवसर पर गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश कार्यालय में पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं वरिष्ठ नेता प्रभात झा ने ध्वजारोहण किया। समारोह के पूर्व प्रातः प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश कार्यालय में स्थित पं. दीनदयाल जी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया।कार्यक्रम के दौरान पार्टी के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल, राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, पूर्व सांसद आलोक संजर, भोपाल जिला प्रभारी महेन्द्र यादव, आईडीए के उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, सुनील पाण्डे, विकास बोंदरिया, वनविकास निगम के उपाध्यक्ष सत्येन्द्र भूषण सिंह, सुरेन्द्र शर्मा, गणेश मालवीय, वंदना जाचक,अंजु सिंह,आरती अनेजा, हेमलता ठाकुर, मंडल अध्यक्ष मुकुल लोखण्डे, सिद्धार्थ सोनवने, बूथ क्रमांक 161 के अध्यक्ष धीरेन्द्र सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतागण, जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *