नड्डा कल आएंगे भोपाल,भाजपा के नए कार्यालय का करेंगे भूमिपूजन

नड्डा बूथ सम्मेलन और प्रबुद्धजनों को करेंगे संबोधित

 भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 26 मार्च को भोपाल प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान आप मन की बात कार्यक्रम, नवीन प्रदेश कार्यालय का भूमिपूजन, संभागीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, प्रबुद्धजन समागम एवं प्रदेश कोर कमेटी की बैठक को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 26 मार्च को प्रातः 10.10 बजे स्टेट हैंगर पहुंचेंगे। प्रातः 10.45 बजे भोपाल जिले के गांधीनगर मंडल के सनसिटी स्थित बूथ क्रमांक 53 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे। दोपहर 1.55 बजे नवीन भाजपा प्रदेश कार्यालय का भूमिपूजन करेंगे। नड्डा 2.45 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम (लाल परेड ग्राउंड) में भोपाल एवं नर्मदापुरम के संभागीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम 5 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हाल में प्रबुद्धजन समागम को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा शाम 7 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कोर कमेटी की बैठक को संबोधित करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *