अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के उप्लक्ष्य में नगरीय पुलिस भोपाल द्वारा महिला व बाल सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु सरोजिनी नायडू स्कूल की छात्राओं को किया जागरूक
भोपाल अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के उपलक्ष में शुरू हुए पखवाड़े के प्रथम दिवस पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस कमिश्नरेट भोपाल द्वारा जनजागरूकता अभियान के अन्तर्गत सरोजनी नायडू कन्या विद्यालय में जागरुकता अभियान की शुरुआत की गई। जहाँ पर लगभग डेढ़ हज़ार छात्राओं द्वारा भाग लिया गया।
इस अवसर पर बालिकाओं एवं महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों के प्रति जागरूकता का प्रचार प्रसार करने के साथ साथ क़ानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को दिए जा रहे संरक्षण एवं विभिन्न प्लेटफ़ार्म की जानकारी दी गई। छात्राओं में पम्प्लेट वितरण भी किये गये। इस अभियान के दौरान ऑन स्पॉट के कई छात्राओं द्वारा अपनी समस्याएं दर्ज कराई हो गयी तथा छात्रा द्वारा ही बढ़ चढ़कर इसमें हिस्सा लिया गया।
इसी तरह पुलिस द्वारा सरोजनी नायडू कन्या महाविद्यालय में भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं के विरुद्ध हो रही हिंसा के विरुद्ध जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बालिकाओं एवं महिलाओं के विरुद्ध हो रही हिंसा को चिन्हित किया गया एवं इसके संबंध में क़ानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई।