भाजपा की सबसे बड़ी ताकत ही बूथ का सशक्त होना : सुमित पचौरी

भोपाल की बूथ विस्तारक योजना-2 कार्यशाला को जिलाध्यक्ष, प्रदेश मंत्री और जिला प्रभारी ने किया संबोधित

भोपाल। दुनिया में वही देश आगे बढ़े हैं, जिनके सामने कोई लक्ष्य रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विश्वगुरु बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए बार-बार पार्टी की सरकार जरूरी है और पार्टी की सरकार बनती रहे, इसके लिए हर बूथ का सशक्त होना जरूरी है। इसलिए अपने लिए, अपने देश और समाज के लिए, नई पीढ़ी के भविष्य के लिए बूथ सशक्तीकरण अभियान में जुट जाएं। यह बात भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल की बूथ विस्तारक योजना-2 कार्यशाला के आईटी विभाग की बैठक को प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर भोपाल जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी और जिला प्रभारी महेन्द्र यादव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अमन शुक्ला, जिला महामंत्री किशन सूर्यवंशी, रविन्द्र यति, जगदीश यादव मंचासीन थे।

रजनीश अग्रवाल ने कहा कि बूथ सशक्तीकरण अभियान-2 पार्टी नेतृत्व की अहम योजना है। हमें कमजोर बूथों को खोजकर कमजोरी के कारणों का पता लगाना होगा। कमजोर बूथ दो तरह के होते हैं-एक स्थायी कमजोर बूथ और दूसरा अस्थायी कमजोर बूथ। अस्थायी कमजोर बूथ तात्कालिक परिस्थितियों की वजह से होते हैं और बदलते रहते हैं। लेकिन हमें अपना ध्यान स्थायी कमजोर बूथों पर केंद्रित करना है और उनकी कमजोरी के कारणों का पता लगाकर उन्हें दूर करना है। यही इस अभियान का उद्देश्य है। अग्रवाल ने कहा कि बूथ विस्तारक अभियान पार्ट 2 में बूथों पर पन्ना समितियों में अधिक से अधिक महिलाओं को पन्ना प्रमुख बनाने की बात कही।

बूथ सशक्तिकरण अभियान-2 में जुटना है : पचौरी

जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान को पूरी गंभीरता के साथ शुरू किया था, उसी गंभीरता के साथ हमें बूथ सशक्तिकरण अभियान-2 में जुटना है।पचौरी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में बूथ के कार्यकर्ताओं ने परिश्रम की पराकाष्ठा की और केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाएं नीचे तक पहुंची, जिसके कारण हमें नगरीय निकायों के चुनाव में ऐतिहासिक जीत मिली है।

हम डिजिटली जितने स्ट्रांग होंगे हमारी जीत बड़ी होगी : यादव

जिला प्रभारी महेन्द्र यादव ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान-2 का उद्देश्य यही है कि बूथ हमारी निरंतर चलने वाली और सुदृढ़ इकाई बने तथा शक्ति केंद्र नियमित मॉनीटरिंग करें। उन्होंने कहा कि हम डिजिटली जितने स्ट्रांग होंगे, हमारी जीत भी उतनी ही बड़ी होगी। लेकिन इसके साथ ही हमें जमीन पर उतरकर भी काम करना है। लगातार प्रवास करना है, कार्यकर्ताओं से मिलना है। गत वर्ष पार्टी कार्यकर्ताओं ने बूथ सशक्तीकरण अभियान में बूथों को डिजिटल बनाया था और इस काम में हम उन प्रदेशों से भी आगे निकलकर रोल मॉडल बने, जो तकनीकी के उपयोग में मध्यप्रदेश से कहीं आगे हैं। कार्यशाला में जिला पदाधिकारी, डाटा प्रबंधन मंडल स्तरीय टोली, मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *