पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान का प्रदेश भर में विरोध भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन

पार्टी नेताओं ने की पूर्व मुख्यमंत्री के बयान की निंदा

 

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा मध्यप्रदेश को मदिरा प्रदेश कहे जाने के बयान पर गुरूवार को प्रदेश भर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ माफी मांगों के नारे लगाते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पुतला दहन किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कमलनाथ के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने मध्यप्रदेश का अपमान किया है, इसके लिए उन्हें प्रदेशवासियों से माफी मांगना चाहिए।

कमलनाथ का बयान मध्यप्रदेश को बदनाम करने की साजिश- अजय पाटीदार

भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर पार्टी पदाधिकारी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ का पुतला दहन करते हुए नारेबाजी की। इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय पाटीदार, प्रदेश कार्यालय मंत्री विवेक शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, दिव्य ऋषि तिवारी, अजय साहू, संतनू गुरु, विवेक चौरसिया, रवि शर्मा, अवनि शर्मा, पियूष जायसवाल, भरत यादव, अतुल घेंघट, शांतनु गुरु, जयंत भार्गव, सौरभ गंगारामनी सहित पार्टी एवं मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

उज्जैन में दानीगेट गणगौर दरवाजे के समक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में विधायक पारस जैन ने कहा कि कमलनाथ ने मध्यप्रदेश को मदिरा प्रदेश कहकर प्रदेश को बदनाम किया है। मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में अहाते बंद करने का ऐतिहासिक फैसला लिया जिसका स्वागत किया जाना चाहिए। इस दौरान पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, सोनू गहलोत, विशाल राजोरिया, सत्यनारायण खोईवाल, दिनेश जाटवा, मंडल अध्यक्ष हेमंत वर्मा, जितेंद्र कुमावत, बलराम कुमावत, दिलीप परमार, राकेश पंड्या, मोहन जायसवाल, गिरीश शास्त्री सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।

ग्वालियर के मुखर्जी भवन से कमलनाथ के खिलाफ नारे लगाते हुए पार्टी कार्यकर्ता महाराज वाड़ा पहुंचे। इस अवसर पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, जिला प्रभारी अरूण चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, जयप्रकाश राजौरिया, डॉ. नीतेश शर्मा, वरिष्ठ नेता श्री जयप्रकाश शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, जयसिंह कुशवाह सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।

रीवा के शिल्पी प्लाजा से कमलनाथ के पुतले की शव यात्रा निकालकर हेमू कालानी चौक पहुंचकर पुतला दहन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजय सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता पटेल, वेंकटेश पाण्डे सहित जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जबलपुर के मालवीय चौक में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया गया। नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने कहा कि कमलनाथ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे है, एक जिम्मेदार व्यक्ति द्वारा इस प्रकार का बयान देना प्रदेश की़ जनता का अपमान है। कमलनाथ के इस बयान ने पूरे मध्यप्रदेश को ठेस पहुंचाई है। इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, जीएस ठाकुर, पूर्व महापौर सदानंद गोडबोले, स्वाति गोडबोले, अभिलाष पांडे, श्रीएसके मुद्दीन, शरद अग्रवाल, दीपांकर बैनर्जी, अरविंद पाठक, निगम अध्यक्ष रिंकू बिज, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल, महामंत्री रत्नेश सोनकर, रजनीश यादव, अश्विनी परांजपे, अभय सिंह ठाकुर, अंजू भार्गव सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।

नर्मदापुरम में सतरस्ते पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया गया। इस दौरान महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, अखिलेश खण्डेलवाल, हंस राय सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।

इंदौर में रीगल चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान पर विरोध प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ने कहा कि आज का दिन प्रदेशवासियों के लिए काला दिन है क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश को मदिरा प्रदेश कहकर संबोधित किया है जिससे सभी प्रदेशवासी आहत हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश को मदिरा प्रदेश कहना कमलनाथ के मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता गोपीकृष्ण नेमा, प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा, महामंत्री सुधीर कोल्हे, संदीप दुबे पार्षद निरंजन सिंह चौहान, शैलजा मिश्रा,शेख असलम, रघु यादव, सौगात मिश्रा, ज्योति पंडित, ऋषि खनूजा, जवाहर मंगवानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *