मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की वजह से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी : सुमित पचौरी

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति को जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने संबोधित करते हुए कहा मात्र एक भारतीय जनता पार्टी ही ऐसा संगठन है सर्व समाज पार्टी है इसमें छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी बड़े से बड़े पदों पर पहुंच सकता है। मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं के द्वारा ही भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। अब चुनावी वर्ष है और चुनावी वर्ष में कामकाज ज्यादा रहता है। भाजपा का संगठनात्मक काम आपके द्वारा ही होगा आपस में समन्वय बनाकर काम करें व संगठनात्मक ढांचा नीचे तक मजबूत करें। आज एक भी ऐसा घर नहीं है जहां सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिला हो। कांग्रेस की सरकार आई तो बहुत सारी योजनाएं बंद कर दी गई लेकिन दोबारा से भाजपा की सरकार बनी तो सारी योजनाओं को फिर से शुरू कर दिया गया। अब विकास यात्रा के माध्यम से लोगों की समस्याओं को एक ही जगह निपटाया जा रहा है।  सभी कार्यकर्ताओं को फिजिकली व डिजिटली मंडल के प्रत्येक बूथों पर सभी कार्यकर्ताओं को तैयार करना हैl आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि 21 फरवरी को मंडल कार्यसमिति और 26 को शक्ति केन्द्र् और त्रिदेवो कि बैठक भी आयोजित की जाएगी मंच का संचालन महामंत्री ने किया। इस मौके पर प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, जनप्रतिनिधि, निगम मंडल के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष- भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,मोर्चा-प्रकोष्ठ प्रदेश पदाधिकारी,भाजपा जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष/महामंत्री,भाजपा मंडल प्रभारी,मोर्चा जिला अध्यक्ष, मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,प्रकोष्ठ जिला संयोजक भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य एमआईसी मेंबर पार्षद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *