दिल्ली पब्लिक किड्स स्कूल में हरियाली दिवस पर माताओं ने लगाए खुशियों के रंग, पौधे देकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

भोपाल। रामेश्वरम बागमुगलिया, नर्मदापुरम रोड स्थित दिल्ली पब्लिक किड्स स्कूल में हरियाली दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की माताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। माताओं के लिए डांस, मनोरंजक खेल, स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय की प्राचार्य कुसुम माथुर ने माताओं का स्वागत करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और उसकी देखभाल अपने बच्चे की तरह करनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी स्वच्छ और हरे-भरे पर्यावरण का आनंद ले सकें। कार्यक्रम में विशेष अतिथि एवं जज के रूप में शीला राठौड़ शामिल हुईं। वे पिछले 20 वर्षों से अपने घर से मिठाई एवं नमकीन का व्यवसाय सफलतापूर्वक संचालित कर रही हैं। कार्यक्रम के समापन पर सभी आमंत्रित माताओं को श्रृंगार सामग्री के साथ सुंदर पौधा भेंट किया गया। आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ माताओं और विद्यालय के बीच आत्मीय जुड़ाव को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से “हरियाली है जीवन का आधार, पौधे लगाएं बार-बार” का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *