दिग्विजय सिंह धर्म यात्रा नहीं, पश्चाताप यात्रा निकालें: डॉ. दुर्गेश केसवानी

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की महाकाल से अयोध्या तक प्रस्तावित पदयात्रा को लेकर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी ने कहा कि दिग्विजय सिंह को धर्म यात्रा निकालने के बजाय आत्ममंथन करते हुए “पश्चाताप यात्रा” निकालनी चाहिए।

डॉ. केसवानी ने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन में कई बार सनातन और धार्मिक आस्थाओं से जुड़े विवादित बयान दिए। उन्होंने कहा कि भगवान राम के अस्तित्व और राम मंदिर जैसे विषयों पर उनके रुख से करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने यह भी आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह ने जाकिर नायक को “शांति का दूत” बताया था और भगवा रंग को लेकर भी विवादित टिप्पणियां की थीं। उनका कहना था कि दिग्विजय सिंह ने तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा दिया और अब उन्हें आत्मचिंतन करने की आवश्यकता है।

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के कुछ नेताओं ने भी दिग्विजय सिंह को “स्लीपर सेल” तक कहा है। डॉ. केसवानी ने कहा कि जनता सब देख रही है और अब दिग्विजय सिंह के लिए राजनीति से संन्यास लेने का समय आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *