7 नंबर बस स्टॉप स्थित ‘सागर गैरे’ पर कार्रवाई, खाने में कीड़े मिलने की शिकायत के बाद नोटिस जारी

भोपाल। शहर के 7 नंबर बस स्टॉप स्थित ‘सागर गैरे’ आउटलेट पर भोजन में कीड़े मिलने की शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम ने मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों के रखरखाव और स्वच्छता व्यवस्था में कई अनियमितताएं पाई गईं। स्वच्छता मानकों के उल्लंघन और खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर संचालक को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत धारा 32 में नोटिस जारी किया गया है।

जांच के लिए खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नोटिस में संचालक को 14 दिन के भीतर सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा लाइसेंस निलंबन या निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *