भव्य कलश यात्रा के साथ राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ

भोपाल। श्री रुद्रेश्वर हनुमान मंदिर में नववर्ष एवं हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। 29 मार्च से 2 अप्रैल तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक रहा।
आयोजक प्रेम नारायण साहू एवं दीपेश साहू ने बताया कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से आयोजित इस महोत्सव में प्रतिदिन पूजा-अर्चना, यज्ञ, हवन एवं विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। कलश यात्रा में महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर श्रद्धा और भक्ति के साथ भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम में महापौर मालती राय, म.प्र. तैलिक साहू सभा के महामंत्री अनिल साहू अकेला, विवेक साहू, विनोद साहू, मुकेश साहू, रोहित साहू, पवन साहू, जीतेन्द्र साहू, पप्पू भाई सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
महोत्सव के तहत 2 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा, हवन-पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *