मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पार्षद अशोक वाणी को दिया श्रेष्ठ पार्षद पुरस्कार

भोपाल। फ्री प्रेस द्वारा कराए गए सर्वे के आधार पर नगर निगम भोपाल के वार्ड क्रमांक 70 को कचरा मुक्त और विकास कार्यों में उत्कृष्ट बनाने पर पार्षद एवं एमआईसी सदस्य अशोक वाणी को श्रेष्ठ पार्षद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह सम्मान प्रदान किया। इस कार्यक्रम में भोपाल शहर के कई पार्षदों को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश महामंत्री एवं विधायक भगवानदास सबनानी, भोपाल महापौर मालती राय सहित प्रदेश के सभी महापौरगण उपस्थित रहे। सम्मान प्राप्त करते हुए अशोक वाणी ने कहा कि यह उपलब्धि जनता के सहयोग और टीमवर्क का परिणाम है। उन्होंने क्षेत्र को और अधिक स्वच्छ व विकसित बनाने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *