भोपाल। भाजपा प्रदेश कार्यालय में महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष रविंद्र यति और महापौर मालती राय उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष रविंद्र यति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार देश और मध्यप्रदेश के अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के सर्वांगीण विकास का कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज में सक्रिय भागीदारी निभाने और जनजातियों को भ्रमित करने वालों से सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए गांव-गांव, झोपड़ी-झोपड़ी जाकर लोगों को जागरूक करना जरूरी है। महापौर मालती राय ने कहा कि प्रधानमंत्री देश को मजबूत कर रहे हैं और हर समाज, हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रहे हैं। हमें उन्हें मजबूत करना है। मोर्चा कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच कड़ी बनकर जनहितैषी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाएं। बैठक में जिला मंत्री अश्विनी राय, मोर्चों के जिला प्रभारी एवं उपाध्यक्ष मनोज राठौर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना जाचक, जिला सह मीडिया प्रभारी सुषमा बाबिसा, विभा गरुण, कामाक्षी विश्वकर्मा, सूरज खरे, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरिओम ओसारी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष शक्ति राव सहित तीनों मोर्चों के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।