भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अरेरा मंडल, जिला भोपाल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे में दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान शोकसभा आयोजित कर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल जलाकर मौन रखकर प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अभिषेक पुरोहित, वार्ड 49 के पार्षद बाबूलाल यादव, मंडल महामंत्री जसवंत सिंह राजपूत सहित मंडल के अन्य पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने हादसे को अत्यंत दुखद बताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।