भाजपा जिला बैठक संपन्न: संगठन विस्तार और सेवा अभियानों पर जोर

सामाजिक समरसता व नागरिक कर्तव्यों के साथ राष्ट्र निर्माण का कार्य करें कार्यकर्ता

संगठन की समितियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएं

श्रद्धेय अटलजी की स्मृतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें – हितानंद शर्मा

14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रत्येक बूथ पर मनाएंगे जयंती – रविन्द्र यति

6 अप्रैल को भोपाल के प्रत्येक बूथों पर सम्मेलन आयोजित कर मनाएंगे स्थापना दिवस

भोपाल।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवान दास सबनानी एवं जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति ने मंगलवार भाजपा प्रदेश कार्यालय में जिला बैठक को संबोधित किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने मंगलवार को भोपाल जिले की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनें और मंडल समितियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दें। हितानंद ने कहा कि सामाजिक समरसता व नागरिक कर्तव्यों के साथ राष्ट्र निर्माण का कार्य करें कार्यकर्ता। पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का शताब्दी वर्ष समारोह मना रही है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता अटलजी के पत्र, फोटो आदि का संग्रह करें और स्मृतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भोपाल संभाग के प्रभारी कांतदेव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी ने भी संबोधित किया।

अभियान के तहत कार्यकर्ता प्रतिदिन आठ घंटे सेवा कार्यों में भाग लेंगे – रविन्द्र यति

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर प्राथमिक सदस्यों का सम्मेलन आयोजित कर पार्टी का स्थापना दिवस मनाएगी। 7 से 12 अप्रैल तक गांव चलो बस्ती चलो अभियान में कार्यकर्ता तीन दिन तक प्रतिदिन आठ घंटे गांव व बस्ती में सेवा कार्यों में सहभागिता करेंगे। अभियान के दौरान उन्हें मंदिर, अस्पताल या स्कूल या गलियों में स्वच्छता अभियान चलाना है। विभिन्न योजनाओं के 10 लाभार्थियों से मिलकर उनसे बातचीत करना है। जल संरचनाओं की सफाई में सहभागिता करना है। कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के झंडे लेकर सभी गलियों में यात्रा निकालना है तथा अलग-अलग समुदाय के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के घर जाना है। वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान करना है। उन्होंने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पूर्व 13 अप्रैल को उनकी प्रतिमाओं की सफाई करनी है तथा संध्या के समय दीपोत्सव मनाना है। 14 अप्रैल को बाबा साहब की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करनी है तथा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ करना है। आंगनबाड़ी केंद्रों और अनुसूचित जाति बस्तियों के स्कूलों में परिसर की सफाई, सामुदायिक सुविधाओं का रखरखाव किया जाए। जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति ने 6 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर एक समिति गठित की, जिसमें संयोजक पूर्व जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी सहसंयोजक जिला उपाध्यक्ष मनोज राठौर, अश्विनी राय, राजकुमार विश्वकर्मा रहे। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती की तैयारी की समिति गठित की, जिसमें संयोजक जिला उपाध्यक्ष शंकर मकोरिया सहसंयोजक महेश मकवाना, इंद्रजीत राजपूत, हरिओम ओसारी रहे। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह जादौन, जिला प्रभारी महेंद्र सिंह यादव, महापौर मालती राय, प्रदीप त्रिपाठी एवं जिला महामंत्री एवं नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी मंचासीन रहे। मंच का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं एमआईसी मेंबर मनोज राठौर ने किया। आभार जिला उपाध्यक्ष शंकर मकोरिया ने किया। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के संयोजक एवं मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *